एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टी ने साथ में लड़ा चुनाव, कल आएंगे नतीजे

BEST Employees Cooperative Credit Society: बेस्ट एम्प्लॉयी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 18 और राज ठाकरे की पार्टी ने दो उम्मीदवार उतारे.

बेस्ट (BEST) एम्प्लॉयी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का सोमवार (18 अगस्त) को चुनाव हुआ. इस चुनाव की खास बात ये रही कि इसमें उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की MNS साथ में लड़ी. दोनों दलों ने मिलकर 'उत्कर्ष' नाम का पैनल बनाया और 21 कैंडिडेट उतारे. उद्धव गुट ने 18, राज ठाकरे की पार्टी ने दो और एक उम्मीदवार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संघ की तरफ से था. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वोटों की गिनती मंगलवार (19 अगस्त) को होगी.

ठाकरे ब्रदर्स के गठबंधन की अटकलों के बीच चुनाव

ये चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच सियासी गठबंधन की अटकलें जोरों पर है. महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव होने हैं. शिवसेना (यूबीटी) और MNS के नेताओं ने कहा कि BEST में दोनों नेताओं की बहुत अधिक पैठ नहीं है लेकिन इस चुनाव ने दोनों दलों को साथ आने का एक अवसर दिया. 

मैदान में कुल कितने पैनल?

बीजेपी के MLC प्रसाद लाड ने बेस्ट एम्प्लॉयी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी चुनाव के लिए 'सहकार समृद्धि' नाम का पैनल बनाया. एक अधिकारी ने बताया कि इस चुनाव में कुछ पांच पैनल हैं जिसमें एक पैनल शशांक राव का भी है. इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रति झुकाब रखने वाला एक यूनियन भी मैदान में है.

किसका रहा है दबदबा?

बेस्ट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के सदस्य इसके मौजूदा और पूर्व कर्मचारी होते हैं. इसके 15000 से ज़्यादा सदस्य हैं और सालों से इस पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) से जुड़ी बेस्ट कामगार सेना का दबदबा रहा है.

बीएमसी चुनाव पर टिकीं सबकी नजरें?

बता दें कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच औपचारिक तौर पर गठबंधन की घोषणा अब तक नहीं हुई है. लेकिन 15 अगस्त के दिन शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि दोनों भाई मिलकर मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नासिक में एक साथ नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे. मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी चुनाव पर ही सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget