एक्सप्लोरर

मुंबई में शख्स ने अटल सेतु पर पार्क की कार, फिर समुद्र में लगा दी छलांग

Mumbai News: पुलिस ने सेवरी में हुई घटना के बाद उस व्यक्ति की तलाश और बचाव अभियान शुरू किया. बताया जा रहा है कि वह एक एसयूवी में पुल पर गया, उसे साइनबोर्ड के पास पार्क किया और समुद्र में कूद गया.

Man Jumped into Sea From Atal Setu: मुंबई में सोमवार (30 सितंबर) को एक शख्स के अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगाने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह अपनी कार ट्रांस-हार्बर अटल सेतु पर पार्क करने के बाद कथित तौर पर छलांग लगा दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने सेवरी में हुई घटना के बाद उस व्यक्ति की तलाश और बचाव अभियान शुरू किया. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना सुबह करीब 10 बजे की है. वह आदमी एक एसयूवी में पुल पर गया, उसे एक साइनबोर्ड के पास पार्क किया और समुद्र में कूद गया.

छलांग लगाने वाले शख्स के परिवार का पता लगा रही पुलिस

अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि गाड़ी किसी सुशांत चक्रवर्ती के नाम पर रजिस्टर्ड है. एक राहगीर ने अधिकारियों को सतर्क किया और सेवरी पुलिस और तटीय पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि अधिकारी उस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों का पता लगाने का भी प्रयास कर रहे हैं.

अटल सेतु का इसी साल जनवरी में हुआ उद्घाटन

बता दें कि 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' इसे मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के नाम से भी जाना जाता है, जो दक्षिण मुंबई को  नवी मुंबई से जोड़ता है, जिसका उद्घाटन इस साल जनवरी में किया गया था. ये छह लेन वाला पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी सी-लिंक है.

इससे पहले अगस्त महीने में एक महिला ने अटल सेतु से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की थी. हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ उसे बचा लिया था. शाम मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर एक महिला पहुंची थी. इस दौरान महिला अटल सेतु पर चढ़ गई और फ्लाईओवर से समंदर में कूदने की कोशिश करने लगी.

ये भी पढ़ें:

Nagpur: हार्ट अटैक से IT इंजीनियर की ऑफिस में मौत, वॉशरूम जाने के बाद नहीं लौटा वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget