एक्सप्लोरर

Nagpur: हार्ट अटैक से IT इंजीनियर की ऑफिस में मौत, वॉशरूम जाने के बाद नहीं लौटा वापस

Maharashtra News: नागपुर में एक आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर की वॉशरूम में जाने के बाद तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Nagpur News: नागपुर में एक युवा इंजीनियर की कार्डिएक अरेस्ट यानी हृदयाघात से मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब वह ऑफिस में थे. आईटी कंपनी में काम कर रहे नितिन एडविन माइकल (40) ऑफिस के वॉशरूम में गए लेकिन वे वापस निकले तो उनकी खोजबीन होने लगी. वे वॉशरूम में बेहोशी की हालत में मिले. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना नागपुर के मिहान इलाके में स्थित एचसीएल टेक्नोलॉजी में हुई है. नितिन शुक्रवार शाम सात बजे वॉशरूम गए लेकिन बाहर नहीं आए. फिर वॉशरूम को नॉक किया गया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. वे बेहोशी की हालत में मिले, उन्हें ऑफिस के क्लीनिक में उपचार दिया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी
नितिन के सहकर्मी उन्हें एम्स ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती ऑटोप्सी से पता चला कि नितिन की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई है. पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों के कारण उन्हें हृदयाघात आया. नितिन के परिवार में उनकी पत्नी और छह साल का बेटा है. 

कंपनी का बयान, हम परिवार को देंगे हर संभव सहायता
उधर, एचसीएल टेक्नोलॉजी की तरफ से बयान जारी किया गया है. कंपनी ने कहा कि नितिन को आपातकालीन हेल्थकेयर सपोर्ट दिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हमने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं. एचसीएल टेक्नोलॉजी अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए कैम्पस के क्लीनिक में ही हेल्थकेयर प्रोग्राम उपलब्ध कराता है. उनका वार्षिक रूप से हेल्थ चेक-अप कराया जाता है.

ये भी पढ़ें- कब आएगी उद्धव ठाकरे गुट के प्रत्याशियों की लिस्ट? शिवसेना यूबीटी नेता ने दिया ये बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget