एक्सप्लोरर

मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर GRP कांस्टेबल की मौत, भीड़ के चलते संतुलन खोने से हादसा

GRP Constable Died: मृतक पुलिस कांस्टेबल का नाम समित ज्ञानेश्वर गोंदके है और वह अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात था. वो अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद डोंबिवली स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे

Mumbai GRP Constable Died: मुंबई में लोकल ट्रेन में भीड़-भाड़ के चलते बेहद ही दुखद घटना हुई. लोकल ट्रेन से गिरकर GRP कांस्टेबल की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक करीब छह से सात घंटे तक GRP पुलिस कांस्टेबल गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा. भारी बारिश और भीड़भाड़ के कारण समय पर मदद न मिल पाने से कांस्टेबल की जान चली गई.

पुलिस ने बताया कि मृतक पुलिस कांस्टेबल का नाम समित ज्ञानेश्वर गोंदके (उम्र 28) है और वह अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में पोस्टेड था. बुधवार को GRP कांस्टेबल गोंदके अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद डोंबिवली स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान दुर्घटना हुई.

संतुलन खोने के चलती ट्रेन से गिरा कांस्टेबल

जानकारी के मुताबिक वो रात करीब 9.30 बजे अंधेरी से घाटकोपर तक मेट्रो से यात्रा करने के बाद वह अपनी बाकी यात्रा के लिए लोकल ट्रेन में सवार हुए. भांडुप और नाहुर रेलवे स्टेशनों के बीच वह अपना संतुलन खो बैठे और चलती लोकल ट्रेन से गिर गए. गिरने से कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं. जिसमें कंधे से हाथ और सिर में भी गंभीर चोटें आईं. 

किसी यात्री ने कुर्ला रेलवे पुलिस को दी थी सूचना

ट्रेन से गिरने के बाद कांस्टेबल के स्कल फ्रैक्चर हो गए और शरीर के कई दूसरे हिस्सों में भी चोटें आईं. दुर्भाग्य से वह पूरी रात घायल अवस्था में पड़ा रहा. बुधवार को मुंबई में हुई भारी बारिश ने उनकी हालत और खराब कर दी. किसी यात्री ने गुरुवार (26 सितंबर) को सुबह 7 बजे कुर्ला रेलवे पुलिस को जानकारी दी कि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हालत में ट्रैक के किनारे पड़ा है.

इलाज में देरी के कारण हुई मौत!

सूचना मिलने पर कुर्ला रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत समित ज्ञानेश्वर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज में देरी के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. कांस्टेबल की पहचान उनकी वर्दी और आईडी कार्ड से हुई. 

जांच में पता चला कि भारी बारिश के कारण देर रात यात्रियों की काफी भीड़ थी. समित लोकल ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. समित 2018 में पुलिस बल में शामिल हुआ था और वर्तमान में अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात था.

ये भी पढ़ें:

'अक्षय शिंदे को दफन करने के लिए नहीं मिल रही जगह', पिता ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget