एक्सप्लोरर

Maharashtra: कोस्टल रोड का तीसरा फेज कल से शुरू, मरीन लाइन्स से वर्ली सी-लिंक के बीच घटेगी दूरी, ऐसे मिलेगा फायदा

Mumbai Coastal Road Third Phase: मुंबई के कोस्टल रोड परियोजना को चार चरणों के तहत बनाया जा रहा है जिनमें से तीन चरण पूरा हो गया है. पहले दो चरण के तहत मार्ग को खोल दिया गया है.

Mumbai News: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है. कल यानी 11 जुलाई से मुंबई कोस्टल रोड का तीसरा चरण शुरू कर दिया जाएगा. तीसरा चरण कल सुबह सात बजे से वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा. अब मरीन लाइन्स से वर्ली सी-लिंक तक सीधी नॉन-स्टॉप यात्रा संभव हो पाएगी. दूसरे चरण में मरीन लाइन्स से हाजीअली तक का मार्ग खोला गया था.  जबकि पहले चरण में बिंदु माधव चौक वर्ली से मरीन लाइन्स तक तटीय सड़क यातायात के लिए खोली गई थी.

तीसरे चरण के पूरा होने के साथ ही मोटर चालक कोस्टल रोड सबवे के माध्यम से मरीन लाइन्स से वर्ली सी फेस स्कूल यानी खान अब्दुल गफ्फार खान मार्ग तक सीधे यात्रा कर सकेंगे.  जबकि शेष अंतिम और चौथा चरण दो परियोजनाओं को जोड़ने का होगा जिसका नाम कोस्टल रोड और वर्ली सी लिंक है.

चौथे चरण के पूरा होने से मिलेगा यह फायदा
कुछ दिन पहले ही इस चरण के दोनों गर्डर स्थापित किए गए हैं और वर्तमान में गर्डरों तक पहुंचने के लिए सड़क बनाई जा रही है. इस चौथे चरण के तीन सप्ताह में पूरा होने के बाद मरीन लाइन्स से बांद्रा और बांद्रा से मरीन लाइन्स तक सीधी यात्रा संभव हो सकेगी.

पिछले महीने सीएम शिंदे ने किया था दूसरे चऱण का उद्घाटन
बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने 10 जून को कोस्टल रोड के दूसरे चरण का उद्घाटन किया था. इसके अगले दिन यानी 11 जून को दूसरा चरण आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. बता दें कि सीएम शिंदे ने पिछले महीने उद्घाटन के बाद बताया था कि धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति शांभाजी महाराज कोस्टल रोड का दूसरा फेज खोल दिया गया है. यह सुरंग हाजी अली और अमरसोंस से 6.25 किलोमीटर लंबी है. जुलाई में इसे वर्ली तक के लिए खोला जाएगा.

ये भी पढ़ें- मुंबई हिट एंड रन केस: कोर्ट ने मिहिर शाह को रिमांड पर भेजा, पुलिस बोली- कार का नंबर प्लेट फेंक दिया था

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget