एक्सप्लोरर

मुंबई के चेंबूर इलाके में एलपीजी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, नौ लोग घायल

LPG Cylinder Blast: मुंबई में एलपीजी सिलेंडर फटने की खबर है. ब्लास्ट में 9 लोग घायल हुए हैं.

Mumbai LPG Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं. ब्लास्ट के बाद चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में जैन मंदिर के सामने एक चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई. ब्लास्ट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है. हालांकि आधे घंटे से भी कम समय में आग बुझा दी गई.

छह लोगों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया और कुछ अन्य को आसपास के सायन, शताब्दी और मानेक अस्पतालों में ले जाया गया. 56 वर्षीय रमेश गायकवाड़ 60 फीसदी जल गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

अन्य जो 20-40 फीसदी तक जल गए थे, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घायलों में से एक की पहचान 17 वर्षीय श्रेयांश सोनखंबे के रूप में हुई है. मुंबई फायर ब्रिगेड के एक बयान के अनुसार, उसे मामूली चोटें आई है और उसकी हालत स्थिर है.

एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण घर की एक दीवार गिर गई और बगल की एक दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई. यह घटना चेंबूर में सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला घर में सुबह करीब 7.30 बजे हुई, जब एक महिला ने खाना पकाने के लिए गैस चूल्हा जलाया. उन्होंने बताया कि चूंकि सिलेंडर से पहले से ही तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लीक हो रही थी, इसलिए चूल्हा जलाते ही उसमें विस्फोट हो गया. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद आग लग गई और बाद में उसे बुझा दिया गया.

उन्होंने बताया कि घर में मौजूद आठ लोग और इमारत के बाहर मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो नाबालिग और तीन महिलाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गोवंडी में नागरिक संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने बताया कि चार लोग ज्योत्सना लिंबाजिया (53), पीयूष लिंबाजिया (25), नितिन लिंबाजिया (55) और प्रीति लिंबाजिया (34) गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई अन्य लोग ओम लिंबाजिया (9), अजय लिंबाजिया (33), पूनम लिंबाजिया (35), महक लिंबाजिया (11) को हल्की चोटें आईं. अधिकारी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति सुदाम शिरसाट (55) के सिर और पैर में चोटें आईं, जिन्हें आगे के इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है.

ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश के बीच संजय राउत का तंज, 'मैं फिर आऊंगा…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget