एक्सप्लोरर

Maharashtra: हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा ऐलान, चुनौती देते हुए बोले- 'देखते हैं कि कौन...'

Maharashtra Hindi Row: राज ठाकरे ने शिक्षा मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाते हुए 6 जुलाई को 'मराठी अस्मिता मार्च' का ऐलान किया है. उन्होंने कहा क्या अब हिंदी सीखने से फिल्मों में काम मिलेगा?

Maharashtra Hindi Controversy: मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य की शिक्षा नीतियों और मराठी भाषा के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री से मुलाकात में उन्होंने वैकल्पिक भाषा नीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है. 

राज ठाकरे ने कहा, "NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) में तीसरी भाषा को अनिवार्य करने का कोई प्रावधान नहीं है, यह राज्यों पर छोड़ा गया है, फिर महाराष्ट्र हिंदी को क्यों थोप रहा है?" उन्होंने आरोप लगाया कि यह मराठी को खत्म करने की साजिश है.

6 जुलाई को निकलेगा मराठी अस्मिता मार्च- राज ठाकरे
राज ठाकरे ने ऐलान किया कि 6 जुलाई को गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान तक एक भव्य मार्च निकाला जाएगा, जिसमें किसी भी पार्टी का झंडा नहीं होगा. उन्होंने इसे ‘मराठी अस्मिता’ का मार्च बताया और कहा, "यह मराठी लोगों का मार्च होगा, सभी दलों, कलाकारों, साहित्यकारों और आम जनता को आमंत्रित किया गया है." उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि वे देखना चाहते हैं कौन इस मार्च में शामिल होता है और कौन नहीं. यह मार्च रविवार को होगा ताकि सभी लोग भाग ले सकें.

शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर क्या बोले राज ठाकरे?
प्रेस कांफ्रेंस में राज ठाकरे ने शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों को भी उठाया. उन्होंने कहा, "आप 90 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा कर रहे हैं, लेकिन वेतन देने के पैसे नहीं हैं. जेएनपीटी में भर्ती निकल रही है, मगर अडानी पोर्ट पर इंटरव्यू क्यों हो रहे हैं?"

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, "क्या अब हिंदी सीखने से फिल्मों में काम मिलेगा?" उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की शिक्षा प्रणाली को मराठी भाषा ने ही मजबूती दी है और अगर कला, खेल या तैराकी जैसी वैकल्पिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है तो उसका स्वागत है, लेकिन भाषा पर जबरदस्ती नहीं चलेगी.

शिक्षा मंत्री की भूमिका पर खड़े किए सवाल

राज ठाकरे ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, "दादा भुसे स्वीकार कर चुके हैं कि NEP में हिंदी को अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन राज्य सरकार फिर भी इस पर जोर दे रही है."

उन्होंने यह भी जोड़ा कि मंत्री के पास कई सवालों के जवाब नहीं थे, जैसे कि भाषा पर इतना जोर क्यों दिया जा रहा है जब शिक्षा, रोजगार और शिक्षक नियुक्तियों जैसे गंभीर मुद्दे अनसुलझे हैं. अंत में उन्होंने फिर दोहराया कि 6 जुलाई का मार्च महाराष्ट्र के हित में एकजुटता दिखाने का मौका होगा और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget