एक्सप्लोरर

Pune Metro: पुणे के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी, अजित पवार ने जताया PM का आभार

Pune Metro News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी है.

Maharashtra Pune Metro: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी है. अजित पवार ने कहा कि यह निर्णय पुणे की वाहन जाम की समस्या कम करने, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुधारने और पुणे तथा इसके आसपास के क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

इस चरण में दो मुख्य मार्ग शामिल हैं.

1. वणाज से चांदणी चौक (मार्ग 2A)

2. रामवाडी से वाघोली–विठ्ठलवाडी (मार्ग 2B)

दोनों मार्ग 12.75 किलोमीटर लंबे और उन्नत होंगे

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की 'प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू)' के माध्यम से अजित पवार लगातार पुणे मेट्रो के विस्तार के लिए समीक्षा बैठकें करते रहे हैं. उनके प्रयासों को अब सफलता मिली है. पुणे मेट्रो के पहले चरण में वणाज से रामवाडी मार्ग का कार्य चल रहा है, जबकि मंजूर किए गए दूसरे चरण में वणाज से चांदणी चौक (2A) और 2B) रामवाडी से वाघोली–विठ्ठलवाडी (2B) मार्ग शामिल हैं.

ये दोनों मार्ग 12.75 किलोमीटर लंबे और उन्नत होंगे. इनमें 13 स्टेशन होंगे. यह सेवा विशेष रूप से चांदणी चौक, बावधन, कोथरूड, खराडी, वाघोली जैसे उपनगरों के यात्रियों को लाभ देगी और आईटी, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी.

4 सालो में पूरा करने की योजना

इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,626.74 करोड़ रुपये है और इसे अगले 4 सालों में पूरा करने की योजना है. पुणे के पालकमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार ने पुणे शहर और जिले के समग्र विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है.

वे अपने कार्यालय की PMU इकाई के माध्यम से नियमित रूप से अधिकारियों के साथ बैठकें करके प्रगति की समीक्षा और कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने का निरंतर प्रयास करते हैं. गुरुवार (26 जून) को भी उन्होंने PMU की बैठक लेकर पुणे सहित राज्य के अन्य प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा की. इस बैठक में मंत्रालय और पुणे से संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget