एक्सप्लोरर

Milind Deora: शिवसेना में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी हलचल रविवार को उस वक्त तेज हो गई जब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

Maharashtra News: कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रविवार (14 जनवरी) को ही मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) शिंदे गुट की शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए. इस दौरान मुंबई कांग्रेस के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शिवसेना में शामिल हुए. सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी का झंडा देकर शिवसेना की सदस्यता दिलाई. दरअसल, देवड़ा ने उस दिन कांग्रेस से इस्तीफा दिया है जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं. 

मिलिंद देवड़ा ने रविवार सुबह उस वक्त महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचा दी जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''आज मेरी राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण चैप्टर समाप्त हो रहा है. मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ मेरे परिवार का इस पार्टी के साथ 55 वर्षों का रिश्ता खत्म हो रहा है. मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का वर्षों से दिए जा रहे समर्थन के लिए आभारी हूं.'' देवड़ा ने बिना कोई आरोप-प्रत्यारोप लगाए कांग्रेस को अलविदा कह दिया. इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं की वह शिवसेना में शामिल होंगे. इस्तीफा देने के बाद वह पत्रकारों के सवालों से बचते दिखे और केवल इतना कहा कि वह दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम होते-होते देवड़ा शिंदे गुट की शिवसेना के साथ जुड़ गए. 

अटल सेतु को लेकर एक दिन पहले जाहिर की थी खुशी
बता दें कि मिलिंद देवड़ा ने एक दिन पहले ही  मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के उद्घाटन पर खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो 'एक्स' पर पोस्ट किया था. उधर, मिलिंद देवड़ा रविवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह सीएम एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास पहुंचे. जिसके बाद उनके शिवसेना में शामिल होने की अटकलें सही साबित हो गईं. हालांकि कांग्रेस ने इसको लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने की घोषणा करने का समय स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री की तरफ से तय किया गया था. 

अपने साथ इन्हें भी शिवसेना ले गए देवड़ा
मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि वह अकेले शिवसेना में शामिल नहीं हुए हैं बल्कि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी भी शिवसेना से जुड़ गए हैं. मिलिंद देवड़ा के साथ ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुशिबेन शहा, पूर्व नगरसेवक प्रमोद मांद्रेकर, सुनिल नरसाळे, रामवचन मुराई, हंसा मारु, रमेश यादव और गजेंद्र लष्करी, मुंबई कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश राउत, मारवाडी संमेलन अध्यक्ष सुशील व्यास, पूनम कनोजिया, जैन सेवा संघ- अध्यक्ष संजय शहा, मुंबई कांग्रेस के राजस्थानी सेल के अध्यक्ष दिलीप साकेरिया, हेमंत बावधनकर, मुंबई कांग्रेस के सचिव राजाराम देशमुख, सचिव त्रिंबक तिवारी और ऑल इंडिया जैन फेडरेशन के अध्यक्ष कांती मेहता ने भी कांग्रेस को छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- Milind Deora Resigns: मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- दक्षिण मुंबई सीट हमारी ही रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget