एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन से गिरे 8 लोग, पांच की मौत

Maharashtra Rail Accident: महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन पर एक लोकल ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण कई यात्री गिर गए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है.

Maharashtra Kalyan Junction Train Accident: महाराष्ट्र के कल्याण में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. कल्याण जंक्शन पर सोमवार (9 जून) को पुष्पक एक्सप्रेस से पांच यात्री गिर गए हैं. बताया जा रहा है कि जब ट्रेन कल्याण जंक्शन पर रुकी, तो रोज दफ्तर जाने वाले लोग इसमें चढ़ने के लिए दौड़े. इस दौरान ज्यादा भीड़ और धक्का-मुक्की होने की वजह से यह हादसा हुआ. 

बताया जा रहा है कि ये लोग रोजाना ही अपने-अपने दफ्तरों तक पहुंचने के लिए ट्रेन का सफर करते हैं. सभी इस ट्रेन में चढ़कर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (CST) की ओर यात्रा करते हैं. सोमवार को ऑफिस आवर्स के दौरान भीड़ बढ़ने और फिर ट्रेन में चढ़ने की होड़ में धक्का-मुक्की हुई होगी, जिससे यह हादसा हुआ है.

बगल वाले ट्रैक पर पुष्पक ट्रेन
सेंट्रल रेले के प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने जानकारी दी है कि ये लोग लोकल ट्रेन में दरवाजे पर लटकर यात्रा कर रहे थे. हादसे में 8 लोग शामिल थे. 
एक यात्री ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस बगल वाले ट्रैक पर थी. दोनें ट्रेनों के बीच लोग बैग से टकराने के बाद गिर गए. कुल 8 लोग ट्रैक पर गिरे थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई है. 

सेंट्रल रेले के प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 9:30 बजे हुई और 9:50 बजे तक एंबुलेंस आ गई थी. उन्हें इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा में भर्ती कराया गया. हादसा मुंब्रा और दीवा स्टेशन के बीच में हुआ.

जांच में जुटे रेलवे पुलिस और प्रशासन
घटनास्थल पर संजय वाघुले, आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन तड़वी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्री मालगांवकर उपस्थित हैं और कलवा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक भी मौजूद हैं. इसके अलावाव, छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के डॉक्टरों की टीम युद्ध स्तर पर सभी का उपचार कर रही है.

ठाणे मुनिसिपल कॉरपोरेशन ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, “आज दिनांक 09/06/2025 को सुबह लगभग 09:20 बजे कसारा से सीएसएमटी (08:19) जा रही एक फास्ट लोकल ट्रेन से करीब 10 यात्री मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास गिर गए. रेलवे प्रशासन द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget