एक्सप्लोरर

Bihar कास्ट सर्वे की रिपोर्ट के बाद अब महाराष्ट्र में भी उठी मांग, कांग्रेस बोली- जाति जनगणना कराई जाए

Caste Survey In Maharashtra: वडेट्टीवार ने केंद्र से तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार द्वारा 2011 में किए गए जातिगत सर्वेक्षण के विवरण का खुलासा करने की भी मांग की.

Caste Survey In Maharashtra: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को बिहार की तर्ज पर ‘जाति आधारित जनगणना’ करानी चाहिए. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे सरकार इस तरह की कवायद से बच रही है.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिहार सरकार के जाति आधारित जनगणना कराने के फैसले की तर्ज पर, महाराष्ट्र सरकार को भी ऐसा ही करना चाहिए. मुझे समझ में नहीं आता कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में ऐसी जनगणना कराने से क्यों बच रही है. हमारे नेता राहुल गांधी देश में जाति आधारित जनगणना कराने की लगातार मांग कर रहे हैं.’’

वडेट्टीवार ने केंद्र से तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार द्वारा 2011 में किए गए जातिगत सर्वेक्षण के विवरण का खुलासा करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र को स्पष्ट करना चाहिए कि 2011 की इस कवायद का विवरण गुप्त क्यों रखा गया है. वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के संबंध में समय बर्बाद करने का आरोप लगाया.

खाली सीटों पर भी उठाए सवाल
उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ, आप (भाजपा) ओबीसी जागर (जागरूकता) यात्रा निकालते हैं, लेकिन उसी समय आप लोगों को जाति आधारित जनगणना के विवरण जैसी बुनियादी जानकारी से वंचित करते हैं. क्या आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) जाति आधारित जनगणना को रोक रहा है? महाराष्ट्र सरकार को इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.’’

इससे वडेट्टीवार ने सोमवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) की आलोचना की और पूछा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में ओबीसी (OBC) समुदाय के लिए निर्धारित 15 प्रतिशत सीटें खाली क्यों पड़ी हैं. वडेट्टीवार की यह टिप्पणी इस पर आई है. आज बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने राज्य के वर्धा जिले से ओबीसी जगार (जागरूकता) रैली की शुरुआत की. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण है. भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ‘ओबीसी जागर यात्रा’ शुरू की. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget