एक्सप्लोरर

Maharashtra: आजादी के अमृत महोत्सव पर 214 दोषियों की रिहाई करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार, तीन बैच में करेगी रिहा

Azadi Ka Amrit Mahostav के मौके पर महाराष्ट्र सरकार 214 कैदियों की रिहाई करने वाली है. यह केंद्र सरकार के कुछ श्रेणियों के कैदियों को विशेष छूट देने और उन्हें रिहा करने के निर्देशों के अनुसार है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के साथ-साथ अगले गणतंत्र दिवस और अगले साल 15 अगस्त को, कुल 214 दोषियों को रिहा करने के लिए तैयार है. अतिरिक्त डीजी (जेल) सुनील रामानंद ने कहा, "हमने राज्य की विभिन्न जेलों से 214 दोषियों को रिहा करने का फैसला किया है." गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल के औपचारिक आदेश का इंतजार है. दोषियों को तीन अवसरों पर रिहा किया जाएगा, जिसमें पहला 15 अगस्त को, दूसरा 26 जनवरी, 2023 को और तीसरा अगले साल 15 अगस्त को.

यह केंद्र सरकार के कुछ श्रेणियों के कैदियों को विशेष छूट देने और उन्हें तीन चरणों में रिहा करने के निर्देशों के अनुसार है. जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए, 15 अगस्त 2022, (स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ), 26 जनवरी, 2023, (गणतंत्र दिवस) और 15 अगस्त, 2023 को ये दोषी रिहा किए जाएंगे. वर्तमान में, महाराष्ट्र में लगभग 43,000 विचाराधीन और 6,000 के करीब दोषी अपराधी हैं.

Maharashtra में महीने भर बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं होने से सियासत तेज, अजित पवार ने कह दी ये बात

क्या है आजादी का अमृत महोत्सव

बता दें कि भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) मनाने के लिए तैयार है. भारत सरकार आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) कार्यक्रम मना रही है. ये देश (India) के लोगों को समर्पित है. जैसा की हर देशवासी को मालूम है कि भारत (India) 1858 से 1947 तक ब्रिटिश शासन के अधीन था. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1757 से 1857 तक भारत पर शासन किया था. 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान ने 200 साल के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी हासिल की. स्वतंत्रता सेनानी के विशाल साहस और बलिदान ने 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया. वहीं, आजादी के 75 साल पूरे होने में बस कुछ ही दिन बाकी है.

Mumbai: संजय राउत की पत्नी से 10 घंटे तक ईडी ने की पूछताछ, उन पर बैंक खाते में 1.08 करोड़ प्राप्त करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति
4 साल की मोहब्बत का ऐसा खूनी अंजाम! प्रेमी ने होटल में तकिए से दबाकर प्रेमिका को मार डाला
4 साल की मोहब्बत का ऐसा खूनी अंजाम! प्रेमी ने होटल में तकिए से दबाकर प्रेमिका को मार डाला
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात, परिसीमन बिल, CJP पर हुई चर्चा?
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात, परिसीमन बिल, CJP पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget