एक्सप्लोरर

Maharashtra में महीने भर बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं होने से सियासत तेज, अजित पवार ने कह दी ये बात

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नई सरकार गठने के महीने भर बीत जाने बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं होने से सियासत तेज हो गई है. विपक्ष के नेता अजित पवार ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है.

Ajit Pawar Takes Jibe On No Cabinet Expansion: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने शनिवार को कहा महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार तब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर सकती जब तक कि उन्हें दिल्ली से ‘‘हरी झंडी’’ नहीं मिल जाती. उन्होंने कहा कि शिंदे और फडणवीस को क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए 35 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम लगातार मांग कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार करें.’’

राज्यपाल से मुलाकात करेंगे अजित पवार

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मंत्रियों की एक कार्यात्मक परिषद नहीं होगी, तब तक प्रशासन सुव्यवस्थित नहीं हो पायेगा. पवार ने कहा कि वह राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे और उनसे मंत्रिमंडल का विस्तार करने और राज्य विधानमंडल का सत्र बुलाने के लिए कहेंगे. राज्य में 30 जून को हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में शिंदे ने यह टिप्पणी की. शिवसेना में बगावत के चलते उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था. भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

Mumbai: संजय राउत की पत्नी से 10 घंटे तक ईडी ने की पूछताछ, उन पर बैंक खाते में 1.08 करोड़ प्राप्त करने का आरोप

सीएम शिंदे ने जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के कारण राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है व जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है. निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है. मैं और उपमुख्यमंत्री निर्णय ले रहे हैं और सरकार के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.’’ मुख्यमंत्री शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय समिति और रविवार को नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं. शिंदे ने कहा, ‘‘दिल्ली के इस दौरे का संबंध मंत्रिपरिषद के विस्तार से बिलकुल भी नहीं है.’’

Mumbai News: महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी गई पनवेल हेरोइन बरामदगी की जांच, जब्त हुई थी 352 करोड़ कीमत की ड्रग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget