एक्सप्लोरर

Maharashtra News: पीएम मोदी के बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, 'अमीबा जैसा है NDA, नहीं है कोई...'

Maharashtra Politcs: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बीआरएस को लेकर कहा कि वोट काटने की जगह इसे खुले तौर पर बीजेपी के समर्थन कर देना चाहिए.

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तुलना ‘‘अमीबा’’ से करते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) नीत इस गठबंधन का कोई निश्चित आकार नहीं है. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को ‘‘घमंडिया’’ और ‘‘इंडियन मुजाहिदीन’’ (Indian Mujahideen) बताने पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर प्रहार करते हुए ठाकरे ने कहा कि एनडीए को ‘‘घम-राजग’’ (घमंडी राजग) कहा जाना चाहिए.

महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव से यह स्पष्ट करने की भी मांग की कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं या बीजेपी का. ठाकरे ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन में राष्ट्रवादी दल हैं जो देश में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं. लेकिन एनडीए के अधिकतर दलों में गद्दार और ऐसे लोग हैं जो अन्य दलों को तोड़कर सहयोगी के रूप में बीजेपी के साथ हो गए हैं.’’

बीआरएस को लेकर यह बोले उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने कहा, ‘‘वर्तमान एनडीए अमीबा की तरह है जिसका कोई निश्चित आकार नहीं होता. इंडिया गठबंधन बीजेपी को हराएगा.’’ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने बीआरएस प्रमुख राव से यह तय करने को कहा कि वह देश की खातिर लड़ रहे हैं या बीजेपी का मर्थन कर रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र की चुनावी राजनीति में कदम रखने की बीआरएस की इच्छा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यदि आप देश के साथ हैं तो आप इंडिया गठबंधन से जुड़ जाइए या फिर खुलेआम बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की घोषणा कीजिए. मतों को मत बांटिए.’’

पहले अपना आंगन ठीक करे बीआरएस- उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि बीआरएस को पहले अपना आंगन ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए जो अच्छी स्थिति में नहीं है. उन्होंने लोगों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए इंडिया गठबंधन से जुड़ने की अपील की. ठाकरे ने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि देश की खातिर एकजुट हुआ है.’’ उन्होंने अहमदाबाद में आगामी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान क्रिक्रेट मैच होने देने को लेकर भी बीजेपी सरकार की आलोचना की. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra News: मुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी भीषण आग, बुरी तरह झुलसे 2 लोग, 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget