एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में पैर पसार रहा कोरोना, 28 नए मामले दर्ज, अब तक 10 JN.1 वैरिएंट संक्रमितों की पुष्टि

Mumbai Corona Update: महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले राजधानी मुंबई में मिले हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है. रविवार को राज्य में कोविड के 50 नए मामले दर्ज किए गए थे.

Mumbai Covid Update: महाराष्ट्र में सोमवार (25 दिसंबर) को कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले दर्ज हुए. इस तरह से राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 168 हो गई है. सबसे अधिक मामले मुंबई में 77, ठाणे में 29, रायगढ़ में 17 और पुणे में 23 हैं. राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से संक्रमित 10 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक ठाणे के पांच मरीज शामिल हैं. राज्य स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी अनुसार सभी मरीजों की तबीयत बेहतर हैं और सभी ठीक हो चुके हैं.

कृषि मंत्री धनंजय मुंडे भी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ‘‘मेरे एक कैबिनेट सहयोगी - धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि, प्रशासन राज्य में सावधानी बरत रहा है और इसके प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.’’ मुंडे के कार्यालय ने भी मंत्री के संक्रमित होने की पुष्टि की है.  मंत्री के कार्यालय के एक कर्मचारी ने कहा कि वह नागपुर में आयोजित राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन (20 दिसंबर) संक्रमित पाए गए. उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री 21 दिसंबर को घर गए, क्वारंटीन में रहे और चिकित्सकों द्वारा बताई गई दवा ली. अब उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये काम शुरू कर दिया है.’’ 

Maharashtra Politics: WFI के निलंबन पर शरद पवार का बड़ा बयान- 'इस तरह के लोगों के खिलाफ पहले...'

रविवार को 50 नए मामले आए थे

महाराष्ट्र के बीड जिले में तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोविड-19 संबंधी आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है. अधिकारी ने कहा कि रविवार को तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. उन्होंने कहा, ‘‘हमने वायरस के जेएन.1 वैरिएंट की जांच के लिए नमूनों को पुणे में जांच के लिए भेजा है. संक्रमित लोगों में से दो बीड तालुका से जबकि एक वडवानी से है.’’ उन्होंने कहा कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और वे होम आइसोलेशन में हैं. रविवार को कोविड-19 के 50 नए मामले आए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget