एक्सप्लोरर

Maharashtra Police: शिकायतकर्ता का आरोप- उद्धव गुट के कार्यकर्ता ने CM शिंदे के खिलाफ किया आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज

Eknath Shinde: महाराष्ट्र पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी ने सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था. शिकायतकर्ता के अनुसार वो अकाउंट शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता के नाम पर है.

Objectionable Post against Eknath Shinde: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने शनिवार को बताया कि 56 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता के अनुसार जिस फेसबुक अकाउंट पर अश्लील पोस्ट किया गया है वह शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता के नाम पर है. यूबीटी का आशय उद्धव बालासाहेब ठाकरे से है. शिकायतकर्ता यहां अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंदे नीत शिवसेना की समन्वयक हैं.

इन धाराओं में केस दर्ज
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को ऑनलाइन खबर पढ़ने के दौरान ये पोस्ट मिला, पोस्ट का मकसद महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, इशारा या कृत्य से एक महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा), 153-ए (1) (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. तीन दिन में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया यह दूसरा मामला है.

दो दिन पहले आमने-सामने आ गए थे उद्धव गुट और शिवसेना कार्यकर्ता
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता गुरुवार को आमने-सामने आ गए और पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के स्मारक पर एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए, जिनकी 11वीं बरसी शुक्रवार को मनाई गई थी. जबकि शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने चिल्लाया कि पार्टी उनकी है, उद्धव ठाकरे के प्रति निष्ठा रखने वालों ने "गद्दारों वापस जाओ" के नारे के साथ जवाब दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री शिंदे बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देने दादर के शिवाजी पार्क स्थित स्मारक पर पहुंचे थे. शिंदे ने कहा, "कानून-व्यवस्था बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है. कानून-व्यवस्था की कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मैं एक दिन पहले श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं शांति भंग करने के प्रयास की निंदा करता हूं."

ये भी पढ़ें: Navi Mumbai: अभियान में बाधा डालने के आरोप में पूर्व MLC समेत हिरासत में 5 लोग, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget