एक्सप्लोरर

Anna Bansode: महाराष्ट्र में अजित पवार के करीबी अन्ना बनसोडे को मिली अहम जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?

Anna Bansode News: एनसीपी चीफ अजित पवार गुट के एक नेता को विधानसभा में बड़ा पद हासिल हुआ है. उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का पद निर्विरोध जीत लिया है.

Maharashtra Assembly Deputy Speaker: अजित पवार गुट की एनसीपी के नेता अन्ना बनसोडे को विधानसभा में अहम जिम्मेदारी दी गई है. अन्ना बनसोडे को बुधवार को औपचारिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है.  तीन बार के विधायक बनसोडे एनसीपी चीफ अजित पवार के करीबी हैं. बनसोडे के निर्वाचन का प्रस्ताव अजित पवार ने पेश किया था. इसे बीजेपी नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका समर्थन किया. प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि बनसोडे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बनसोडे को उनकी सीट तक पहुंचाया. अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले बनसोडे पुणे जिले के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं. अजित पवार और फडणवीस की मौजूदगी में अन्ना बसोडे ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए 25 मार्च को नामांकन दाखिल किया था. 

सीएम फडणवीस ने बनसोडे को लेकर कही यह बात

सीएम फडणवीस ने अपने भाषण में बनसोडे को बधाई दी और साथ ही प्रत्याशी ना उतारने पर विपक्ष का भी आभार जताया. सीएम फडणवीस ने कहा, ''भारत के संविधान के कारण एक चायवाला पीएम बना और अब एक पान बेचने वाला विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बना.'' उन्होंने कहा कि बनसोडे अपने पद और कर्तव्य के साथ न्याय करेंगे. 

22वें डिप्टी स्पीकर बनें बनसोडे

अन्ना बनसोडे सबसे पहले 2009 में पिंपरी से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद 2019 और 2024 में उन्होंने लगातार दो बार जीत दर्ज की. 2019 में उन्होंने अविभाजित शिवसेना के गौतम चाबुक्स्वार को हराया था जबकि 2024 में उन्होंने एनसीपी-एसपी की सुलक्षणा शिलवंत-धार को मात दी थी. 2024 चुनाव में अन्ना बंसोडे को 109,239  वोट हासिल हुए थे. अन्ना बनसोडे महाराष्ट्र विधानसभा के 22वें डिप्टी स्पीकर हैं. वह निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए हैं क्योंकि विपक्ष ने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget