एक्सप्लोरर

लातूर में दर्ज NEET मामला CBI को ट्रांसफर, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का फैसला

NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र के लातूर में नीट मामले में दो आरोपी अभी फरार है. फरार आरोपियों के नाम गंगाधर और इरन्ना मशनाजी कोंगलवाव है.

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने लातूर में दर्ज नीट मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है. लातूर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है जबकि दो लोग अभी भी फरार हैं. जांच में पता चला था कि एक आरोपी गंगाधर का बिहार के कुछ लोगों से संपर्क में था.

महाराष्ट्र के लातूर में नंबर बढ़ाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जिला परिषद स्कूल के हेडमास्टर जलील पठान को गिरफ्तार किया. जलील पठान को 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा गया. जलील पठान के साथ संजय जाधव काम कर रहा था. दावा है कि उनका हैंडलर गुरुग्राम में बैठा गंगाधर है.

आरोप है कि जलील और संजय धांधली करते थे और पैसा  कलेक्ट कर गंगाधर तक पहुंचाया जाता था. गिरफ्तारी के बाद जलील को हेडमास्टर के पद से हटा दिया गया है. स्कूल में नए हेडमास्टर की नियुक्ति की जा चुकी है. 

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह बात सामने आई है कि कम से कम चार लोग पैसे देकर परीक्षा पास करने को तैयार नीट छात्रों की मदद करने के लिए एक गिरोह चला रहे थे. पुलिस ने रविवार देर रात जिला परिषद स्कूल के हेडमास्टर जलील खान उमर खान पठान को गिरफ्तार किया था. 

संजय जाधव और जलील पठान (दोनों लातूर के शिक्षक), नांदेड़ के इरन्ना मशनाजी कोंगलवाव और दिल्ली निवासी गंगाधर के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अधिकारी ने बताया कि प्रवेश-पत्र एकत्र होने के बाद गंगाधर को 50,000 रुपये का पहले ही भुगतान किया जाता था और प्रवेश-पत्र उसे भेज दिए जाते थे. सौदा आमतौर पर पांच लाख रुपये (पेपर लीक के लिए प्रति छात्र) पर तय होता था.  धाराशिव जिले के उमरगा में आईटीआई में कार्यरत कोंगलवार, गंगाधर के संपर्क में था. कोंगलवार की तलाश के लिए पुलिस टीम काम में जुटी हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget