एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

Uddhav Thackeray Meeting: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले आज उद्धव ठाकरे ने विधायकों की एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में मानसून अधिवेशन को लेकर चर्चा हो सकती है.

Maharashtra Monsoon Session 2024: महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. इस बीच महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने आगामी चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू दी है. आज उद्धव ठाकरे ने अपने सभी विधायकों की एक बैठक बुलाई है. आज रात 8 बजे होटल ताज लैंड एंड में बैठक का आयोजन किया जाएगा. ये बैठक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में होगी. गुरुवार से शुरू हो रहे मानसून अधिवेशन के संदर्भ में आज ये बैठक होगी.

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद शिवसेना (UBT) के हौंसले बुलंद हैं. पार्टी ने लोकसभा चुनाव में नौ सीटें जीतीं, हालांकि उसने राज्य की 48 में से 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लोकसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे ने अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी शिवसेना (UBT)
शिवसेना (यूबीटी) विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर रही है. उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुंबई शहर और उपनगरों की 38 विधानसभा सीटों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने को कहा है.

उद्धव चाहते हैं कि पार्टी मुंबई के दक्षिण-मध्य निर्वाचन क्षेत्र खासकर वर्ली क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करे, जहां से उनके बेटे आदित्य ने 2019 में विधायक सीट जीती थी और अब उनका सामना बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे से होगा.

कुछ दिन पहले मीडिया से बात करते हुए उद्धव गुट के नेता अनित परब ने कहा था कि, "हमें पूरा भरोसा है कि हम वर्ली में अपनी बढ़त वापस पा लेंगे क्योंकि हम जानते हैं कि लोग लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अलग-अलग तरीके से वोट करते हैं.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनाने के लिए एक बैठक बुलाई थी. पार्टी पदाधिकारियों की इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में जिला प्रमुखों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जीका वायरस की दस्तक ने बढ़ाई टेंशन, पुणे में मिले दो मामले, डॉक्टर और उसकी बेटी पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget