एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'PM मोदी का नहीं है कोई विकल्प, क्योंकि...', अजित पवार ने प्रधानमंत्री की तारीफ में कही ये बातें

Koregaon Bhima war anniversary: भीमा कोरेगांव युद्ध की 206वीं वर्षगांठ को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Ajit Pawar on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि उन्होंने काम किया और लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं लाए. अजित पवार ने सोमवार को पुणे में भीमा कोरेगांव युद्ध की 206वीं वर्षगांठ के जश्न में मीडिया से बातचीत की.

अजित पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ
ANI के मुताबिक, अजित पवार ने कहा, "2024 में, हमारे पास लोकसभा चुनाव हैं. हमने हाल ही में 5 राज्यों में चुनाव परिणाम देखे और उन परिणामों के लिए सभी एग्जिट पोल विफल रहे. अंततः लोग ही निर्णय लेते हैं. यदि हम राष्ट्रीय स्तर पर हैं, तो मुझे पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं दिखता है. उनके नेतृत्व में हमारे देश की पहचान दुनिया भर में हो रही है. इसके अलावा उन्होंने आम लोगों के लिए काम किया और लोगों के लिए कई योजनाएं लाए. वह सभी को न्याय दे रहे हैं और युवाओं को आगे ला रहे हैं."

नए साल की दी शुभकामनाएं
भीमा कोरेगांव युद्ध की 206वीं वर्षगांठ के जश्न में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायी पुणे जिले के कोरेगांव भीमा में विजय स्तंभ पर एकत्रित हुए. "सभी वरिष्ठ अधिकारी और मेरे सहयोगी विजय स्तंभ पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां आए हैं. हर साल इस दिन को मनाने के लिए यहां भारी भीड़ इकट्ठा होती है, इसलिए हमारी सरकार और प्रशासन ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं. आज नया साल भी शुरू हो रहा है, मैं सभी को शुभकामनाएं दे रहा हूं."

ये नेता रहे मौजूद
इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं के राज्य से बाहर जाने के विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह युवाओं के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास है. अजित पवार ने कहा, "यह विपक्ष द्वारा युवाओं के बीच भ्रम और गुस्सा पैदा करने के अलावा और कुछ नहीं है. कोई परियोजना बाहर नहीं गई है. हम सरकार चलाने में अच्छे अनुभवी हैं. हम किसी भी परियोजना को बाहर नहीं जाने देते हैं." इस कार्यक्रम में अजित पवार, बहुजन वंचित अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर और अमोल कोल्हे (एनसीपी, शरद पवार गुट) उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार समेत इन नेताओं ने कोरेगांव भीमा युद्ध स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा?

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget