एक्सप्लोरर

पोर्शे कार एक्सीडेंट केस में देवेंद्र फडणवीस को किसने किया कॉल? शरद गुट के सवाल का डिप्टी CM ने दिया ये जवाब

Pune Porsche Case: महाराष्ट्र में पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट मामले में अब शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड का बयान सामने आया है. आव्हाड ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है.

Jitendra Awhad on Porsche Car Crash: पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट मामले में शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान सामने आया है. विधानसभा में एनसीपी (SP) विधायक ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. 

महाराष्ट्र विधानसभा में जितेंद्र आव्हाड ने पूछा, "देवेंद्र फडणवीस आप स्पष्टवादी हैं. ⁠इस अपराध के संबंध में किसने फोन किया था. आपको इसकी जानकारी देनी चाहिए कि किसने दबाव डाला."

डिप्टी सीएम दे दिया जवाब
ABP माझा के अनुसार, अव्हाड के इस सवाल का अब देवेन्द्र फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा, "स्थानीय विधायक उस स्थान पर गए थे. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है." फडणवीस ने आगे कहा, "किसी ने किसी को फोन नहीं किया."

देवेन्द्र फडणवीस ने इस मामले में आगे जानकारी देते हुए बताया, अमीरों को गरीबों के बराबर न्याय मिलना चाहिए. ससून हॉस्पिटल की घटना को लेकर न्याय को दबाने की कोशिश की गई. ऐसा इसलिए नहीं है कि मीडिया और लोगों ने चिल्लाया कि कार्रवाई की गई. रात 10 बजे केस दर्ज करने को लेकर क्या हुआ, इसका पूरा रिकॉर्ड पुलिस डायरी में है. सुबह 8:30 बजे केस दर्ज करने के बाद दो गलतियां हुईं: मेडिकल भेजना और वरिष्ठों को बताए बिना केस दर्ज करना.

फडणवीस ने विधानसभा में पोर्शे कार हादसे की जानकारी देते हुए कहा, "पुणे पोर्शे कार दुर्घटना मामले में खून का नमूना बदलने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सभी मामलों को रिकॉर्ड पर लाया गया है. इस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. साक्ष्य एकत्र कर लिये गये हैं. नाबालिग लड़का तेज गति से कार चला रहा था. पोर्शे कार की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी."

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "जिस बार में वह पहले बैठा था वहां के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए. उनके पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. बच्चे को गाड़ी चलाने की इजाजत देने के आरोप में बच्चे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फडणवीस ने यह भी कहा कि बच्चे के दादा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है."

बता दें, पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट मामले में दो लोगों की मौत हुई थी. कुछ दिन पहले ही नाबालिग आरोपी को कोर्ट से जमानत मिली है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इस मंदिर में पूजा करने से रोक पर विवाद, उद्धव गुट ने की आलोचना, 'औरंगजेब के मकबरे पर भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget