एक्सप्लोरर

'इंडिया' गठबंधन की रैली में उद्धव ठाकरे बोले, 'मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि...', दिया ये नारा

Loktantra Bachao Rally: दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा, 'कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल आप चिंता नहीं कीजिए, पूरा देश आपके साथ है.'

Loktantra Bachao Rally In Delhi: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' में हिस्सा लिया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी से कहा कि देश आपके साथ.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''ये चुनावी रैली नहीं हैं. दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेगा. कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल आप चिंता नहीं कीजिए, पूरा देश आपके साथ है. आशंका थी की तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है तो यह आशंका नहीं है यह सच्चाई हो चुकी है. हम चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आये हैं. प्रजातंत्र की रक्षा के लिए आये हैं.'' इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के खिलाफ नारा लगाया. उन्होंने कहा, ''अबकी बार भाजपा तड़ी पार.''

ठाकरे ने आगे कहा, "उन्हें लगता होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया तो डर जाएंगे. हम डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने देशवालों को पहचाना नहीं. भारत का कोई भी डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है. केंद्रीय एजेंसियां उनके साथ हैं, हम इंडिया गठबंधन बनाकर आए हैं. अगर आपमें हिम्मत है...बीजेपी वालों को कहना चाहता हूं, चुनौती देता हूं कि बैनर पर लिख दो की बीजेपी के साथ तीन पार्टियां हैं...ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग. समय आ गया है कि कितने दिन आलोचना करते रहेंगे. देश के लिए एक व्यक्ति और एक पार्टी की सरकार खतरनाक हो गई है."

उद्धव ठाकरे ने मंच से कहा, "मिलीजुली सरकार लानी होगी. सभी राज्यों का सम्मान करने वाली सरकार लानी होगी. तभी देश बचेगा. हम चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए हैं, लोकतंत्र बचाने के लिए आए हैं. अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा दिया और जेल में डाल दिया. ये कैसी सरकार है. बीजेपी ने जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, उन्हें वॉशिंग मशीन में डालकर, नहला धुलाकर अपने मंच पर विराजित कर दिया. आप इनपर विश्वास कैसे कर सकते हैं."

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बागी नेता बढ़ाएंगे BJP की टेंशन? इस नेता ने किया यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget