एक्सप्लोरर

BMC का महाप्रबंधक कौन? CM फडणवीस और डिप्टी CM शिंदे के विभाग के अलग-अलग आदेश

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नगर विकास विभाग से जारी आदेश में बेस्ट के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार अश्विनी जोशी को दिया गया, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग ने ये जिम्मेदारी आशीष शर्मा को दिया है.

BMC के महाप्रबंधक पद के लिए अतिरिक्त कार्यभार दो अलग-अलग अधिकारियों को सौंपा गया है, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई. नगरविकास विभाग की ओर से जारी आदेश में अश्निवनी जोशी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में आशीष शर्मा को यह कार्यभार दिया गया है. अब जब एक ही दिन में दो अलग-अलग अधिकारियों को एक ही पद के लिए जिम्मेदारी दी गई है, तो यह सवाल उठ रहा है कि आखिरकार किसके आदेश का पालन किया जाए.

दरअसल महाराष्ट्र में बेस्ट के महाप्रबंधक श्रीनिवास के रिटायरमेंट के बाद यह पद खाली हो गया था. मंगलवार (05 अगस्त) को एकनाथ शिंदे के तहत आने वाला नगर विकास विभाग और सीएम फडणवीस के तहत आने वाला सामान्य प्रशासन विभाग ने बेस्ट के महाप्रबंधक के अतिरिक्त कार्यभार के लिए अलग-अलग नाम की सिफारिश करते हुए इस संबंध में आदेश निकाला.

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विभाग ने एक ही पद के लिए अलग-अलग आदेश निकाला
  • अतिरिक्त कार्यभार के लिए दो विभागों ने अलग-अलग अफसरों के नाम को लेकर आदेश दिया
  • नगर विकास विभाग ने सरकारी आदेश में अश्विनी जोशी को बेस्ट के महाप्रबंधक के अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की बात कही
  • सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में बेस्ट के अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी IAS आशीष शर्मा को दिया
  • नगर विकास विभाग डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के पास है.
  • सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास सामान्य प्रशासन विभाग है.

शिंदे और फडणवीस में नियुक्ति को लेकर अंदरूनी संघर्ष!

फिलहाल यह मामला स्पष्ट रूप से इस ओर इशारा करता है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर अंदरूनी संघर्ष चल रहा है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) है, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास नगरविकास विभाग है, लेकिन अब इन दोनों विभागों से एक ही पद के लिए दो आदेश जारी होने से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget