एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'ईंट का जवाब पत्थर से नहीं, बल्कि...'

Eknath Shinde Tiranga Rally: पाकिस्तान को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा. शिंदे महाराष्ट्र के ठाणे में तिरंगा रैली में शामिल हुए.

Eknath Shinde News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल रही है. इसमें बीजेपी के सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है. इस बीच ठाणे में उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तिरंगा रैली निकाली. 

इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि देश के पीएम पर हमें गर्व है, इस दौरान देश का साथ, एकता जरूरी है, लेकिन कुछ लोग राजनीति करते हैं. उनका इशारा शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत की तरफ था.

राज्यसभा सांसद संजय राउत सीजफायर के बाद से लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं. साथ ही सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भी सवाल पूछ रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर कामयाब हुआ- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, ''पहलगाम में हमारे बहनों का सिंदूर पोछने का काम पाकिस्तान के आतंकियों ने किया था. उसको मुंहतोड़ जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर कामयाब हुआ है, पाकिस्तान को खून का बदला खून से, ईंट का जवाब पत्थर से नहीं, बल्कि पीएम मोदी ने कहा है कि गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा.''

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, ''इसलिए मैं तीनों सेना का अभिनंदन करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं. प्रधानमंत्री देशवासियों के भावना के साथ खड़े रहे, इसलिए ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला था. ये गर्व की बात है.''

एकनाथ शिंदे ने शेयर की तस्वीर

उप-मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ''पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले का भारतीय 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना की बहादुरी को बधाई देने और समर्थन देने के लिए आज ठाणे में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया.''

उन्होंने कहा कि ठाणे शहर के कोर्ट नाका क्षेत्र में शहीद स्तंभ और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित कर 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय', 'जय जवान जय किसान' जैसे नारे लगाए गए और तीनों सशस्त्र सेनाओं की जय-जयकार की गई.

एकनाथ शिंदे ने कहा, ''इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सांसद नरेश म्हस्के, शिवसेना सचिव राम रेपाले, पूर्व विधायक रविंद्र फाटक, पूर्व नगरसेवक मनोज शिंदे, ठाणे विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पवार, शिवसेना प्रवक्ता राहुल लोंढे के साथ ही शिवसेना पदाधिकारी, शिवसैनिक और ठाणेकर नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.''

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget