एक्सप्लोरर

राज-उद्धव ठाकरे के मिलन में बाधा बनेंगे एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री ने की MNS चीफ से मुलाकात

Maharashtra Politics: निकाय चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के मंत्री उदय सामंत एक बार फिर राज ठाकरे से मिलने पहुंचे. राज-उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों के बीच यह मुलाकात अहम मानी जा रही है.

Uday Samant Meets Raj Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है. डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के मंत्री उदय सामंत ने हाल ही में राज ठाकरे से मुलाकात की. मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मिलने के लिए उदय सामंत उनके दादर वाले निवास स्थान 'शिवतीर्थ' पहुंचे. 

यह उदय सामंत और राज ठाकरे की हाल ही में हुई तीसरी मुलाकात है. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. फिलहाल, शिवसेना के मंत्री और मनसे प्रमुख की मुलाकात की वजह अब तक सामने नहीं आई है. यह भी नहीं पता चल सका है कि दोनों में क्या चर्चा हुई. हालांकि, सूत्रों की मानें तो स्थानीय निकाय चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मनसे के गठबंधन की चर्चा चल रही थी. उसी संदर्भ में नेताओं की यह बैठक हो सकती है. 

क्या उद्धव ठाकरे के लिए टेंशन की बात?
गौरतलब है कि बीते काफी समय से राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के वापस साथ आने की अटकलें चल रही थीं. मनसे और शिवसेना यूबीटी के दोनों प्रमुख नेताओं ने भी गठबंधन के कयासों पर सकारात्मक जवाब दिया था, लेकिन फिर अचानक यह चर्चा ठंडे बस्ते में चली गई. इस बीच एकनाथ शिंदे के नेता मनसे चीफ राज ठाकरे से मुलाकात करने लगे. 

निकाय चुनाव से पहले एक्टिव राज ठाकरे
निगम चुनाव को लेकर राज ठाकरे एक्टिव मोड में हैं. अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज ठाकरे गठबंधन को लेकर गंभीर चर्चाएं कर रहे हैं. हालांकि, यह गठबंधन किससे होगा, यह समझ नहीं आ रहा. 

इससे पहले फरवरी 2025 में भी जब उदय सामंत ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी, तब महायुति नेताओं का कहना था कि राज ठाकरे की सभी के साथ अच्छी दोस्ती है. उनसे मुलाकात होती रहती है. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे भी आपस में मिले थे. कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी राज ठाकरे को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है ताकि बीएमसी चुनाव में शिवसेना की ताकत को कमजोर कर सके.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget