एक्सप्लोरर

'शिवसेना-एनसीपी को तोड़ सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान...', संजय राउत ने किसे बता दिया 'डरपोक'

India-Pakistan News: शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी दुल्हा बनाकर अहमदाबाद लाए थे, उसने आज भारत की बेइजज्ती की है. कहां गया आपका 56 इंच का सीना.

India-Pakistan Ceasefire: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'वे दुश्मन को घुटने पर लाने की बात करते हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो किया है, वो भारत की संप्रभुता के लिए बेइजज्त करने वाली बात है. ट्रेड की बात ट्रंप से करेंगे और पीओके की बात पाकिस्तान से करेंगे.'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए संजय राउत ने आगे कहा, "इस देश को ट्रंप चला रहा है, ये साबित हो गया. कहां गई आपकी देशभक्ति. वाशिंगटन से ट्रंप ने दुनिया को ये बात क्यों बताई कि उन्होंने वार रुकवाई. कल आपके संबोधन में इस बात का कोई जिक्र नहीं है. पीएम मोदी के दोस्त ट्रंप ने उनका नाम तक नहीं लिया."

व्यापार देश से बड़ा नहीं है- संजय राउत

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, "यही ट्रंप को पीएम मोदी दुल्हा बनाकर अहमदाबाद लाए थे, उसने आज भारत की बेइजज्ती की है. कहां गया आपका 56 इंच का सीना. हमारा सवाल ये है ट्रंप से क्या सौदा होगा. व्यापार देश से बड़ा नहीं है. देश बड़ा होता है, आपने ऑपरेशन सिंदूर किया, उस सिंदूर की ताकत के आगे व्यापार नहीं आता है. व्यापार के लिए सिर्फ अमेरिका नहीं है." शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा कि ट्रंप विश्व के अंडरवर्ल्ड के डॉन हैं और ये छोटे-मोटे गुंडों को कंट्रोल करते हैं.

आईटी सेल वालों को दी चेतावनी

इस दौरान बीजेपी की तिरंग रैली पर उन्होंने कहा कि उनकी रैली निकालने की हैसियत नहींं है, आपको तिरंगा छूने का अधिकार नहीं है. आपको तो अमेरिका का झंडा लेकर निकलना चाहिए. आईटी सेल वालों को कहिए चुप रहने के लिए नहीं तो ये लोग रास्ते में पीट जाएंगे.

शरद पवार सरकार के समर्थन में खड़े हैं- संजय राउत

वहीं शरद पवार और अजित पवार के एकसाथ आने की अटकलों पर संजय राउत ने कहा कि उनकी नाराजगी है तो खुलकर बोलना चाहिए और वो सरकार के समर्थन में खड़े हैं, हम नहीं खड़े हैं, हमें मालूम नहीं सरकार की नियत क्या है, पीएम मोदी की नियत क्या है, अमित शाह की नियत क्या है? ये हमको तोड़ सकते हैं. शिवसेना, एनसीपी और आप को तोड़ सकते हैं, ये पाकिस्तान को नहीं तोड़ सकते, ये डरपोक लोग हैं.

इसके अलावा एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता उदय सामंत की राज ठाकरे से मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक हो गई है, वह खिचड़ी खाकर चले गए, अब दूसरी खिचड़ी खाने कहां गए हैं, वह मुझे पता नहीं, इसलिए इसे खिचड़ी बोलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget