एक्सप्लोरर

Maharashtra: CM देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार, मुंबई से नागपुर अब 8 घंटे का हुआ सफर

Mumbai Nagpur Samruddhi Expressway: समृद्धि एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट ने मुंबई से नागपुर के बीच यात्रा की दूरी को कम कर दिया है. उद्घाटन के बाद नागपुर की दूरी अब 8 घंटे की हो जाएगी.

Maharashtra News: नए साल पर फडणवीस 3.0 सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों को तोहफा दिया है. महाराष्ट्र का कायापलट करनेवाला समृद्धि महामार्ग का आखिरी फेज भी बनकर पूरा हुआ. 701 किलोमीटर लंबा समृद्धि महामार्ग फिलहाल नागपुर से इगतपुरी (625 किलोमीटर) तक ऑपरेशनल है जबकि इगतपुरी से मुंबई के बीच का 76 किलोमीटर का आखिरी चरण भी अब तैयार है. एक्सप्रेस वे के पूरा होने से मुंबई से नागपुर की दूरी अब 16 घंटे के बजाय 8 घंटे हो जाएगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द आखिरी फेज का उद्घाटन कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट को सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए गेम चेंजर बताया था. मुख्यमंत्री फडणवीस ने ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए "सर्वश्रेष्ठ अभियंता पुरस्कार" और "राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार" से सम्मानित एक बेहद खास सिविल इंजीनियर को चुना. वर्तमान में महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार बलीराम गायकवाड़ को प्रोजेक्ट की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. बड़े- बड़े प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए जाने जाने वाले डॉ गायकवाड़ रोड डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन का चीफ इंजीनियर रहते समृद्धि महामार्ग प्रोजेक्ट में अहम योगदान दे रहे थे.

नए साल का लोगों को तोहफा

प्रोजेक्ट पर पकड़ और काबिलियत को देखते हुए गायकवाड़ को रोड डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन में उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद सौंपा गया. डॉ. गायकवाड़ ने करियर की शुरुआत से असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन किया. उन्होंने कई प्रमुख सरकारी भवनों, राष्ट्रीय राजमार्गों, तटीय परियोजनाओं और शहरी अवसंरचना के निर्माण और रखरखाव की देखरेख की. उनके कार्यों में बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक, ठाणे क्रीक ब्रिज, और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट जैसी प्रमुख परियोजनाएं भी शामिल हैं, जिनमें भारत की सबसे चौड़ी सुरंग बनाई गई है.  


समृद्धि महामार्ग की खासियत

  • नागपुर और मुंबई को जोड़ने वाले 701 किलोमीटर लंबे, छह लेन वाले एक्सप्रेसवे में 65 फ्लाईओवर, 24 इंटरचेंज, छह सुरंगें, वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास हैं. 
  • देश का सबसे हाइटेक एक्सप्रेसवे 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है. 
  • एक्सप्रेसवे पर कुल 30 फ्यूल स्टेशन का प्रावधान है. आपातकाल के लिए 21 एम्बुलेंस और 21 क्विक रिस्पांस व्हीकल्स तैनात की गई हैं. 
  • कसारा के पास 8 किलोमीटर लंबी जुड़वां टनल जर्मन तकनीक पर आधारित फूल वाटर मिस्ट सिस्टम से लैस है. 
  • आगजनी की घटना पर टनल में लगे सेंसर्स से वाटर स्प्रिंकलर एक्टिव होकर आग को तुरंत बुझा सकता है. 
  • टनल में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से लेकर वेंटिलेशन के लिए हाय स्पीड जेट फैंस इंस्टॉल किए गए हैं. 
  • वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस वे पर 80 से ज्यादा स्ट्रक्चर्स बनाए गए हैं.
  • तकरीबन 67 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले एक्सप्रेस वे से राज्य के 10 जिलों को डायरेक्ट और 14 जिलों को इनडायरेक्ट कनेक्टिविटी मिली है. 
  • एक्सप्रेसवे के पास 18 नए स्मार्ट टाऊन विकसित किए जाएंगे. इलाकों की खासियत के आधार पर इंडस्ट्रीज सेट अप की जाएंगी. 
  • समय और ईंधन की बचत के साथ इंडस्ट्रीज का ट्रांसपोर्ट फ्रेट कॉस्ट और युवाओं का पलायन भी कम होगा. 
  • नए रोजगार, उत्पादन क्षमता और सर्वांगीण आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. 
  • पिछले दो सालों में एक्सप्रेस वे पर अब तक 1.52 करोड़ गाड़ियां सफर तय कर चुकी हैं. टोल फीस के रूप में 1100 करोड़ रुपये की कमाई. 
  • केंद्र और राज्य दोनों का ड्रीम प्रोजेक्ट है. नए साल की शुरुआत से राज्य की जनता को लाभ उठाने का मौका मिल सकता है. 

धारावी में एक लाख से अधिक झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का घर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया वादा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वह दिन दूर नहीं, जब सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लगेंगे', मैंग्रोव कटाई पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता
'वह दिन दूर नहीं, जब सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लगेंगे', मैंग्रोव कटाई पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget