एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: सीएम एकनाथ शिंदे के काम से महाराष्ट्र की जनता कितनी संतुष्ट? सर्वे में बड़ा खुलासा

ABP Cvoter Survey 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. यहां महायुति सरकार अपना दो साल का कार्य़काल पूरा करने वाली है. जनता सरकार से कितनी खुश है इसको लेकर एक सर्वे आया है.

ABP Cvoter Survey: शिवसेना (Shivsena) का अलग गुट बनाकर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई और जून 2022 से राज्य के सीएम हैं. उनके कार्यकाल को अब दो साल पूरा होने वाला है. अब लोकसभा चुनाव होने हैं. राज्य की जनता का उनको लेकर क्या कहती है? जनता का क्या मूड है? क्या वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे? क्या वह जनता को संतुष्ट कर पाए? जनता के मूड को जानने के लिए एबीपी के लिए सी-वोटर ने एक सर्वे किया है.

सीएम के कामकाज से कितना संतुष्ट?

बहुत ज्यादा  30%
कम  28%
असंतुष्ट  35%
पता नहीं    7%

सर्वे में सवालों के जवाब देने वाले लोगों में से 30 प्रतिशत अपने सीएम से बहुत ज्यादा संतुष्ट दिखते हैं जबकि 28 प्रतिशत कम संतुष्ट हैं. जबकि 35 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे असंतुष्ट हैं. वहीं, सात प्रतिशत का जवाब 'पता नहीं' में था. सीएम एकनाथ शिंदे 2022 में पहली बार सीएम बने थे लेकिन उस वक्त उनके पास सरकार में काम करने का अनुभव था. 

राज्य सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट ?

बहुत ज्यादा  23%
कम     34%
असंतुष्ट   37%
पता नहीं  6%

स्रोत - सी वोटर 

महाराष्ट्र में करीब दो वर्षों से महायुति की सरकार है जिसमें बीजेपी, अजित पवार गुट की एनसीपी और शिंदे गुट की शिवसेना शामिल है. सरकार में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार डिप्टी सीएम हैं. बीते दो वर्षों में महायुति की सरकार जनता को अपने काम से कितना संतुष्ट कर पाई? इसको लेकर भी सर्वे में सवाल पूछे गए है. सी वोटर का सर्वे बताता है कि केवल 23 प्रतिशत लोग हैं जो मौजूदा सरकार से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं. 

सर्वे में शामिल 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह कम संतुष्ट हैं. जबकि असंतुष्ट लोगों की संख्या संतुष्ट लोगों से कहीं ज्यादा है. 37 प्रतिशत जनता का कहना है कि वह सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है. वहीं, छह प्रतिशत लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया. 

(डिसक्लेमर: देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे दौर का नामांकन खत्म हो गया है . चुनाव प्रचार भी तेज हो चुका है . abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की जनता का मूड जाना है . सर्वे में दोनों राज्यों के करीब 2 हजार 6 सौ लोगों की राय ली गई है. 31 मार्च तक सर्वे किया गया है . सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

ये भी पढ़ें- Sanjay Nirupam Resign: संजय निरुपम BJP में होंगे शामिल? मोहित कंबोज बोले 'इन्होंने मुंबई में बीफ पार्टी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget