एक्सप्लोरर

Sanjay Nirupam Resign: संजय निरुपम BJP में होंगे शामिल? मोहित कंबोज बोले 'इन्होंने मुंबई में बीफ पार्टी...'

Sanjay Nirupam Statement: कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. अब वो किस पार्टी का दामन थामते हैं इसपर सभी की नजर बनी हुई है.

Sanjay Nirupam News: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. महाराष्ट्र में उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी था. निरुपम को वहां से भी हटा दिया गया. इस बीच अब कयास लगाये जा रहे हैं कि वो महायुती में शामिल किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इस बीच अब बीजेपी के नेता ने इसपर ऐतराज जताया है. इस बारे में उन्होंने 'X' पर पोस्ट किया है.

संजय निरुपम के कांग्रेस छोड़ने और महायुति में आने की संभावना को देखते हुए बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने संजय निरुपम का बीजेपी में आने की स्थिति में अंत तक विरोध करने का निर्णय लिया है. मोहित कंबोज ने 'X' पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को मेंशन करते हुए एक पोस्ट लिखा है.

मोहित कंबोज ने लिखा, "संजय निरुपम देनदार हैं, आखिरकार कांग्रेस ने उन्हें बाहर कर दिया. ये वही हैं जिन्होंने 2019 में मोदी जी और बीजेपी की आलोचना की थी, ये वही हैं हैं जो हिंदू विरोधी हैं और उन्होंने मुंबई में बीफ पार्टी का आयोजन किया था. अब वह जहां भी जाएंगे देनदारी ही होगी. मैं आखिरी दम तक उसका विरोध करूंगा."

क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के एकतरफा उम्मीदवार घोषित करने से संजय निरुपम नाराज थे. संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे. इससे पहले कुछ हो पाता शिवसेना UBT ने इस सीट पर अपनी मुहर लगा दी और उम्मीदवार घोषित कर दिया. इस बात से संजय निरुपम खफा हो गए और उन्होंने महाविकास आघाड़ी की सहयोगी शिवसेना उद्धव गुट पर जमकर निशाना साधा. संजय निरुपम यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला. इस बात पर बाद में कांग्रेस ने एक्शन लिया और उन्हें पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया. 

ये भी पढ़ें: Sanjay Nirupam Statement: 'मैं घोषणा करता हूं कि...', कांग्रेस से निष्कासित हुए संजय निरुपम का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget