एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: BMC चुनाव 2026 को लेकर BJP की अहम बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

BMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने और चुनावी अभियान को धार देने को लेकर विस्तार से मंथन हुआ.

मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 (BMC Elections 2026) की तैयारियों के मद्देनज़र रविवार (21 दिसंबर) को भाजपा चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक आयोजित की गई. यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री और महाराष्ट्र प्रभारी शिवप्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर पार्टी की प्रचार रणनीति, जनसभाओं की योजना, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने और चुनावी अभियान को धार देने को लेकर विस्तार से मंथन हुआ. भाजपा नेतृत्व ने आगामी चुनाव को लेकर स्पष्ट रोडमैप तैयार करने के संकेत दिए हैं. मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 को देखते हुए इस बैठक को भाजपा की चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

महाराष्ट्र में कब हैं नगर निगम के चुनाव?

बता दें कि बीएमसी समेत महाराष्ट्र नगर निगमों के चुनाव की घोषणी कर दी गई है. निर्वाचन आयोग ने 15 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 16 जनवरी को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे.

BMC चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज

मुंबई सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव घोषित होने के साथ सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति को लेकर तेजी से काम कर रही हैं. वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. हाल ही में बीजेपी विधायक राम कदम ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे चुनाव में रुकावट डालने का प्रयास कर रहे थे.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''उद्धव ठाकरे चुनाव में देरी के इरादे से प्रक्रिया में हेरफेर करने, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने और बाधाएं पैदा करने की कोशिश की. कोर्ट के आदेशों के बाद आयोग ने अब चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. बीजेपी के लिए चुनाव हमेशा एक परीक्षा है, लेकिन हम सिर्फ चुनाव देखकर काम नहीं करते, हम आम आदमी के विकास के लिए काम करते हैं.''

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वांचल को बड़ी हवाई सौगात, गोरखपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, नवी मुंबई कनेक्टिविटी शुरू
पूर्वांचल को बड़ी हवाई सौगात, गोरखपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें, नवी मुंबई कनेक्टिविटी शुरू
Petrol Diesel Crisis Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
Mumbai News: मुंबई में प्रेमिका के लिए पति बना कातिल, पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद खुला राज
मुंबई में प्रेमिका के लिए पति बना कातिल, पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद खुला राज
Mumbai News: मुंबई में इच्छामृत्यु के 40 आवेदन अटके, BMC में स्पष्ट नियमों के अभाव में प्रशासन उलझा
मुंबई में इच्छामृत्यु के 40 आवेदन अटके, BMC में स्पष्ट नियमों के अभाव में प्रशासन उलझा

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget