एक्सप्लोरर

Maharashtra: कौन हैं राम शिंदे? जिन्हें निर्विरोध चुना गया महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति

Maharashtra Legislative Council: महाराष्ट्र विधान परिषद ने अपना नया सभापति निर्वाचित कर लिया है. यह पद बीजेपी के पास गया है. बीजेपी के पार्षद विधान परिषद अध्यक्ष चुने गए हैं.

Maharashtra News: बीजेपी पार्षद राम शिंदे (Ram Shinde) को महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति चुन लिया गया है. राम शिंदे के सभापति बनने की चर्चा पहले से ही चल रही थी. राम शिंदे इसी विधानसभा चुनाव में कर्जत-जामखेड सीट से हार गए थे. उन्हें रोहित पवार ने हराया था. 

सभापति के लिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी दावा ठोका था और वह नीलम गोरहे को स्पीकर बनाना चाहती थी, लेकिन आखिरकार यह पद बीजेपी की झोली में गया. राम शिंदे इससे पहले 2014 में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे हैं जब देवेंद्र फडणवीस पहली बार सीएम बने थे. 

बीजेपी की ओर से उम्मीदवारी घोषित करने पर राम शिंदे ने आभार जताते हुए ट्वीट किया था, 'महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष चुनाव' मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार, देश के गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, एनडीए, महायुति और सभी नेताओं को हृदय से मैं धन्यवाद देता हूं.''

कर्जत जामखेड से रहे हैं विधायक

55 वर्षीय राम शिंदे 13वीं महाराष्ट्र विधानसभा में कर्जत जामखेड से विधायक रह चुके हैं. हालांकि 2019 और 2024 दोनों चुनावों में राम शिंदे को रोहित पवार से हार का सामना करना पड़ा. इस बार चुनाव में हालांकि हार-जीत का मार्जिन बहुत कम था. रोहित पवार को 127676 वोट पड़े, जबकि राम शिंदे के खाते में 126433 वोट गए थे.

रह चुके हैं कैबिनेट मंत्री

राम शिंदे ने फडणवीस सरकार में गृह मंत्रालय, लोक स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन राज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी. वह अहमदनगर जिले के गार्जियन मिनिस्टर भी रहे हैं. जुलाई 2016 में जब कैबिनेट का विस्तार किया गया तो राम शिंदे को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया  और उन्हें जल-संसाधन मंत्रालय सौंपा गया था.

ये भी पढ़ें- 'जब अखिलेश यादव ने लोकसभा में इतनी सीटें जीतीं तो...', EVM पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget