एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव हारे इस नेता को BJP बना सकती है विधान परिषद का सभापति, शिवसेना को क्या मिलेगा?

Maharashtra Legislative Council Chairperson: महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति के लिए चुनाव गुरुवार (19 दिसंबर) को होगा. बीजेपी नेता को कमान मिल सकती है. वहीं उपसभापति शिवसेना का हो सकता है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में विधान परिषद का अध्यक्ष बीजेपी के कोटे से हो सकता है. एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी राम शिंदे को विधान परिषद का सभापति बना सकती है. राम शिंदे को विधानसभा चुनाव में कर्जत-जामखेड सीट से हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें शरद पवार के पोते और एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार ने हराया.

इस समय राम शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं. वो पहली बार 2014 में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बने थे. विधान परिषद के सभापति पद पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी दावा कर रही है. शिवसेना नेताओं का मानना है कि विधायक नीलम गोरहे को स्पीकर पद मिल सकता है. इस समय नीलम गोरहे विधान परिषद की उपाध्यक्ष हैं. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने सभापति के लिए राम शिंदे के नाम पर मुहर लगा दी है. वो कल (बुधवार, 18 दिसंबर) नामांकन दाखिल करेंगे.

शिवसेना नेता को मिल सकता है ये पद

महायुति सरकार में बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखा है, वो विधान परिषद के सभापति का पद भी अपने पास चाहती है. सूत्रों ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद अजित पवार को और विधान परिषद के उपसभापति का पद शिवसेना को मिल सकता है. 

महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार (19 दिसंबर) को होगा. गोरहे ने राज्य विधानमंडल के चल रहे शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधान परिषद में यह घोषणा की. रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई, 2022 से विधान परिषद के अध्यक्ष का पद रिक्त है. 

किसकी कितनी संख्या?
विधान परिषद में 78 सदस्यों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 19 सदस्य हैं, कांग्रेस के 7, शिवसेना (यूबीटी) के सात, शिवसेना के छह , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पांच-पांच और तीन निर्दलीय सदस्य हैं.  

कैबिनेट की सिफारिश पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने अक्टूबर में राज्यपाल कोटे के तहत 12 रिक्त सीट में से सात सीट के लिए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में सात नामों को मंजूरी दी थी.

छगन भुजबल को मंत्री नहीं बनाने पर OBC समुदाय का प्रदर्शन, अजित पवार के खिलाफ की नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget