एक्सप्लोरर

MNS प्रमुख की सलाह पर अजित पवार बोले- 'जैसे राज ठाकरे ने अपने चाचा का ध्यान रखा, वैसे ही मैं...'

Ajit Pawar on Raj Thackeray: राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे को इंटरव्यू दिया. इसमें अजित पवार को सलाह दी थी कि वे अपने चाचा का ध्यान रखें.

Maharashtra News: एनसीपी नेता अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि वह अपने चाचा और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का बिल्कुल वैसे ही ध्यान रखेंगे जैसे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चाचा और शिवसेना के प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का रखा था. बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और एनसीपी  सांसद अमोल कोल्हे को दिए एक इंटरव्यू में अजित पवार को यह सलाह दी थी कि वे अपने चाचा शरद पवार का ध्यान रखें, जिसका जवाब देते हुए अजित पवार ने यह प्रतिक्रिया दी. इंटरव्यू में राज ठाकरे ने कहा था कि अजित पवार को अपने चाचा का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए जितना वे बाहरी लोगों का रखते हैं.

'राज ठाकरे की तरह ही अपने चाचा का ध्यान रखूंगा'

राज ठाकरे के बयान पर मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए अजित पवार ने कहा कि जिस तरह से राज ठाकरे ने अपने चाचा का ध्यान रखा, वे भी अपने चाचा का वैसे ही ध्यान रखेंगे. गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने साल 2006 में अपनी खुद की पार्टी बनाने के लिए अपने चाचा बाला साहेब ठाकरे से अपनी राहें अलग कर ली थीं.

अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की चल रही अटकलें

कुछ ऐसा ही इस समय एनसीपी में भी चल रहा है. एनसीपी नेता अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की खबरें चल रही हैं. पार्टी के कार्यक्रमों से लगातार अनुपस्थित रहकर और बीजेपी और शिंदे सरकार के पक्ष में बयानबाजी कर अजित पवार लगातार इस बात के संकेत दे रहे हैं.

हालांकि हफ्तेभर पहले अजित पवार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वे एनसीपी में हैं और एनसीपी में ही रहेंगे. उन्होंने कहा था कि एनसीपी जो भी तय करेगी मैं वहां रहूंगा. दरअसल अटकलों का दौर जब शुरू हुआ था जब पवार ने पीएम मोदी की तारीफ की थी, उन्होंने विपक्ष के विरोध के बावजूद ईवीएम पर भी भरोसा जताया था. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अजित पवार को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया था. 

यह भी पढ़ें: NCP नेता अजित पवार ने CM शिंदे को लिखी चिट्ठी, फडणवीस का जिक्र करते हुए कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
Maharashtra MLC Election Results LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार
LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget