एक्सप्लोरर

NCP नेता अजित पवार ने CM शिंदे को लिखी चिट्ठी, फडणवीस का जिक्र करते हुए कर दी ये मांग

Maharashtra Day: पवार ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी सहित हर विभाग ने इस संबंध में अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट दी है, फिर भी मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलना बाकी है.

Marathi Language: महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने गुरुवार को केंद्र 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग की. पवार ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से मांग की कि वह इस मांग को केंद्र के सामने उठाएं. 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था, इसी के उपलक्ष्य में हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है.

सीएम शिंदे को लिखे पत्र में पवार ने कहा कि मराठी भाषा शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के हर मापदंड को पूरा करती है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी सहित हर विभाग ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. हर विभाग ने इसको लेकर अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट दी है. उन्होंने कहा कि अब इस मामले पर केवल केंद्र की मंजूरी मिलना बाकी है.

'केंद्र मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दे'

पवार ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार 'अमृतकाल' के उपहार के रूप में मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दे. पवार ने कहा कि जब 2022 में एमवीए सरकार सत्ता में थी, उस वक्त राज्य के मराठी भाषा मंत्री सुभाष देसाई ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की थी, जिन्होंने देसाई को बताया था कि पठारे कमिटी की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया है.

'पठारे कमिटी की रिपोर्ट के बावजूद मराठी को शास्त्रीय भाषा का नहीं मिला दर्जा'

देसाई ने तब कहा था कि राज्य सरकार ने साहित्यकार रंगनाथ पठारे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था, जिसने किसी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के मानदंड के लिए भाषा की प्राचीनता, मौलिकता और निरंतरता और साहित्यिक परंपराओं के बारे में सबूतों का हवाला देते हुए एक बड़ी रिपोर्ट तैयार की थी.

अजित पवार ने किया फडणवीस का जिक्र

पवार ने कहा कि 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने  महाराष्ट्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों के लिए पीएम मोदी से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और उनसे मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के बारे में निर्णय लेने की भी अपील की थी. विपक्ष के नेता ने कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे उस समय भी इस संबंध में उनके प्रयास असफल रहे.

जब पृथ्वीराज चव्हाण मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने रंगनाथ पठारे की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई जिसने 435 पन्नों की एक रिपोर्ट सौंपी थी जो यह बताती थी कि मराठी कैसे एक शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त करने की हकदार है.

अजित पवार ने कहा कि तमिल, तेलुगु, संस्कृत, मलियालम, कन्नड और उड़िया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिल चुका है लेकिन साहित्य अकादमी की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद मराठी भाषा को यह दर्जा मिलना अभी भी बाकी है.

यह भी पढ़ें: Mumbai: अब BEST की बसों में तेज आवाज में मोबाइल नहीं चला सकेंगे यात्री, करना होगा हेडफोन का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget