एक्सप्लोरर

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स nomadashish27 है अफगानिस्तान जाता है और देश घूमते हुए वो किसी तरह से तालीबान के खेमे में पहुंच जाता है.

तालीबान, एक ऐसा नाम जिसे सुनकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन कैसा हो कि कोई भारतीय शख्स इन्हीं तालिबानियों के बीच पहुंचकर उनसे दोस्ती बढ़ाने लगे? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय शख्स तालिबान के खेमे में जा पहुंचा और वहां खड़े तालिबानी लोगों से हाथ मिलाकर न केवल उनसे दोस्ती बढ़ाई बल्कि उनका व्लॉग भी शूट कर लिया. वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ लोगों में खलबली मच गई और यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देने लगे.

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय व्लॉगर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स nomadashish27 है अफगानिस्तान जाता है और देश घूमते हुए वो किसी तरह से तालिबान के खेमे में पहुंच जाता है. उसके हाथ में कैमरा और माइक देख तालिबानी लोग भी हैरान रह जाते हैं और उसके पास आकर जमावड़ा लगा लेते हैं. पहले तो व्लॉगर को भी थोड़ा अजीब लगता है क्योंकि उन लोगों के हाथ में बड़े बड़े हथियार, एके-47 और मशीन गन होती है. लेकिन उनका व्यवहार देखकर व्लॉगर भी निश्चिंत हो जाता है और दोस्ती का हाथ बढ़ा देता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish (@nomadashish27)

इसमें कितनी गोलियां आती है, मशीन गन देख हैरान हुआ व्लॉगर

तालिबानी शख्स के हाथ में मशीनगन देखकर भारतीय व्लॉगर उससे पूछता है कि ये कैसे चलती है. लेकिन तालिबानी शख्स ये समझ नहीं पाता, इसके बाद वो पूछता है कि इसमें कितनी गोलियां आती है तो तालिबानी शख्स कहता है कि इसमें 100 से 200 गोलियां आ जाती है. इसके बाद वहां से तालिबान के टैंकर और ट्रक निकलते हैं जिन्हें देखकर भारतीय व्लॉगर हैरान रह जाता है और सभी को शुक्रिया कहकर वहां से विदा ले लेता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

यूजर्स बोले, भाई निकल ले यहां से

वीडियो को nomadashish27 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई मशीन गन कितने की आती है ये भी पूछ लेता. एक और यूजर ने लिखा...भाई निकल ले, दिमाग खराब हो गया तो ठोक देंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...तालिबान के लोग भारतीय लोगों के साथ अच्छे से पेश आते हैं.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget