एक्सप्लोरर

मंत्री विजय शाह पर BJP का एक्शन, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी विवादित टिप्पणी

BJP Action On Vijay Shah: बीजेपी कार्यालय में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की. पार्टी नेतृत्व ने मंत्री के बयान को लेकर गंभीर असंतोष जताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

BJP Action On Vijay Shah: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर गहरे विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने भारतीय सेना की शेरनी और ऑपरेशन सिंदूर में सेना का चेहरा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसको लेकर अब राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है. आम लोगों और सोशल मीडिया में भी मंत्री के बयान की जमकर आलोचना हो रही है. हालांकि मामले को बढ़ते देख मंत्री ने माफी मांग ली .

वहीं बयान के कुछ घंटों बाद ही मंत्री विजय शाह को भोपाल बुला लिया गया. बीजेपी कार्यालय में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने मंत्री के बयान को लेकर गंभीर असंतोष जताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री के इस बयान पर नाराजगी जताई है और कड़ी शब्दों में समझाइश दी है .

'कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी'
विवाद गहराने और पार्टी की नाराजगी के बाद विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, "अगर मेरे बयान से कोई समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुए हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं. कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी हैं. मेरा खुद का परिवार भी सैन्य पृष्ठभूमि से है और हमने भी देश के लिए बलिदान दिया है."

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
विपक्षी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "क्या भाजपा और सरकार मंत्री विजय शाह के बयान से सहमत हैं? अगर नहीं, तो उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. मैं इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा."

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बयान को "शर्मनाक" बताते हुए देश से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, "सेना और उसके अफसरों का कोई धर्म नहीं होता. उन्हें हिंदू या मुसलमान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. सेना का एकमात्र धर्म 'देश' होता है. भाजपा की भाषा उसकी सोच को उजागर करती है."

क्या कहा मंत्री विजय शाह ने?
मंत्री विजय शाह ने मंगलवार (13 मई) को महू में एक जनसभा के दौरान कहा था, 'जिन लोगो ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, हमनें उन्हीं कटे फ़टे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी' मंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने (आतंकियों ने) हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारा और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ऐसी की तैसी करने के लिए उनके घर भेजा. मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, अब तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी."

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए पूरी टुकड़ी का नेतृत्व किया था. वह कई आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा रही हैं और उनकी बहादुरी के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget