एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया पर दिया विवादित बयान तो विजय शाह पर भड़के दानिश अली, बोले- 'सेना की वर्दी में भी धर्म...'

Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: दानिश अली ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की बेटी हैं, सेना की शान हैं. मंत्री द्वारा उनके बारे में विवादित टिप्पणी करना भारतीय सेना का अपमान है.

BJP Minister Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: ऑपरेशन सिंदूर के बात चर्चा में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सफाई देने के बाद भी मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं. विपक्षी नेता लगातार उनपर हमलावर हैं. इस बीच अब पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने भी विजय शाह पर निशाना साधा है.

कुंवर दानिश अली ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये बयान राष्ट्रद्रोही मानसिकता का प्रतिबिंब है. बीजेपी के लोग सेना की वर्दी में भी धर्म खोजते हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की बेटी हैं, सेना की शान हैं. जो मंत्री उन्हें 'आतंकवादियों की बहन' कह रहा है, वो पूरी भारतीय सेना का अपमान कर रहा है. ये जहरीला धर्मांधपन है."

'ये बीजेपी की सोच को उजागर करता है'
वहीं विजय शाह के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की आला महिला अधिकारी के बारे में दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह सेना और महिलाओं दोनों का अपमान है. सेना का कोई अधिकारी हो या सैनिक, उसका कोई धर्म नहीं होता, उन्हें हिंदू या मुसलमान के रूप में नहीं गिना जाता. उनका केवल एक ही धर्म देश होता है. मजहब की बात बार-बार भारतीय जनता पार्टी करती है और इस तरह की भाषा भाजपा की सोच को उजागर करती है. उन्हें इस बयान पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए.

कर्नल सोफिया पर दिया आपत्तिजनक बयान
बता दें कि मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी देने के लिए सामने आई सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी को लेकर एक आपत्तिजनक बात कही. यह बयान उनके धर्म के आधार पर था.

'कैबिनेट से तुरंत हटाए बीजेपी'
उनके अलावा विजय शाह के बयान पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "मंत्री सरकार का प्रतिनिधि होता है. इसलिए अगर मंत्रिमंडल इससे सहमत है तो अलग बात है, और ऐसा नहीं है तो शाह को तुरंत मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने देश की सेना की बेटियों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget