एक्सप्लोरर

MP में सीएम और पूर्व सीएम में ट्विटर वॉर, कमलनाथ से बोले शिवराज - 'जनता से करते हैं अपील, लेकिन खुद नहीं डालते वोट'

Urban Body Elections: सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच ट्विटर वार देखने को मिल रहा हैं. सीएम चौहान ने कमलनाथ पर तंज सकते हुए कहा कि, आपने वोट नहीं डालकर लोकतंत्र का अपमान किया है.

Bhopal News: नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Elections) में मध्य प्रदेश की सियासत अब पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री के बीच ट्विटर पर देखी जा रही है. दरअसल अपने अलग अंदाज वाले भाषण के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपने कटनी दौरे के दौरान कांग्रेस को केकड़ा कहकर संबोधित किया था. जिसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सुप्रीमो कमलनाथ (Kamal Nath) ने ट्विटर पर पलटवार करते हुए लिखा कि, आप मुझे कितना भी कोसिए कितना भी भला बुरा कहिए, आपका स्वागत है. मुझे मेरे मध्यप्रदेश के हितों को पाने, उन्हें सुरक्षित करने के लिए आपका दिया हर विष स्वीकार है.

वोट नहीं देकर किया लोकतंत्र का अपमान - चौहान

कमलनाथ के इस ट्वीट के बाद से ही मध्य प्रदेश के अंदर राजनीति गरमा गई है. जो कि अब ट्विटर वार में बदल चुकी है. इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर पलटवार किया और कहा कि,  कमलनाथ जी बातों को घुमा फिरा कर पलट रहे हैं. आपको कोई नहीं कोस रहा और विषपान का तो सवाल ही नहीं उठता है. आपके लिए ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप शतायु हो, दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें..प्रसन्न रहें, लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला. आप तो बड़े आदमी हैं कमलनाथ जी वोट डाले तो जनता डाले,गरीब डाले, किसान डाले,माताएं बहने डाले, लेकिन आप बड़े आदमी हैं. सिर्फ राज करेंगे. आप इधर-उधर की बात मत करो और ये बताओ कि वोट क्यों नहीं दिया और आपने खुद नहीं दिया तो लोग आपकी पार्टी को वोट क्यों दें? . वोट नहीं डालकर आपने लोकतंत्र का अपमान किया है कमलनाथ जी.

Jabalpur News: जबलपुर में कमिश्नर ने बदल दी कोर्ट की यह ब्रिटिश कालीन व्यवस्था, चारों तरफ हो रही तारीफ

कमलनाथ औऱ शिवराज में छिड़ी ट्विटर जंग

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का सियासी पारा अब ट्विटर वार के रूप में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. दोनों ही दिग्गज अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार में जुटे हुए हैं. साथ ही साथ एक दूसरे को कोसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है. जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने अंदाज में तंज कसते हुए नजर आते हैं वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी शैली से वार को पलटवार करते हुए दिखाई देते हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि, ट्विटर वार कब तक और किस किस तरह से आम जनता को प्रभावित करता है.

MP News: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपराध स्वीकार किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
Datia By-election Result 2026 Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget