एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपराध स्वीकार किया

BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पिछले महीने फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Madhya Pradesh News: भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पिछले महीने फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी. भोपाल में पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अक्षय कुमार चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश साइबर अपराध शाखा की भोपाल जिले की पुलिस ने हैदराबाद के रहने वाले शेख नाजिर को दिल्ली हवाईअड्डे से गुरुवार को पकड़ा. उन्होंने कहा कि इसके बाद उसे पूछताछ के लिए दिल्ली से भोपाल लाया गया जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

चौधरी ने बताया कि नाजिर 10वीं पास है और प्लंबर का कार्य करता है. ठाकुर की शिकायत पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में 18 जून को यहां टी टी नगर थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 506 (आपराधिक धमकी) एवं 507 (बेनामी संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अल्पसंख्य समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण देने का आरोप लगाते हुए ठाकुर को फोन पर इस व्यक्ति ने कथित रूप से धमकी दी थी. इस व्यक्ति ने खुद को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर समूह का सदस्य बताया था.

वहीं, मध्य प्रदेश साइबर अपराध शाखा की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, तकनीकी जांच में आये तथ्यों के आधार पर एक टीम को हैदराबाद भेजा गया था एवं मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता का पता लगाया गया था और आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था जिसके बाद आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डे से पकड़ लिया गया. इसमें दावा किया गया है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का उपयोग करता था और स्वयं को इब्राहिम कासकर समूह का सदस्य बताता था.

Jabalpur News: जबलपुर में अवैध धर्मस्थलों को नहीं हटाने से नाराज हुआ हाई कोर्ट, वकील ने इसलिए दायर की है याचिका

Jabalpur High Court News: नर्सिंग कॉलेजों में चल रहा है फर्जीवाड़ा, मान्यता से जुड़े 37 हजार पन्ने गायब, सरकार से जवाब तलब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget