एक्सप्लोरर

MP News: कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा था शराबी, रोकने पर कर दी पत्नी और बच्चों की हत्या और कर लिया सुसाइड

Ujjain Murder Case: बड़नगर में हुए हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हमले में घायल 2 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया.

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की धार्मिक राजधानी उज्जैन (Ujjain) में एक शराबी ने परिवार के साथ खूनी होली खेली. जहां उसने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया. तीन लोगों की हत्या की करने के बाद शराबी ने खुद आत्महत्या कर ली. इस दौरान दो बच्चे हत्यारे के चंगुल से बचकर भाग निकले, इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बालोदा अलसी में रहने वाले दिलीप सिंह पवार द्वारा शराब के नशे में कुत्ते के बच्चे को पीटा जा रहा था. इस बात को लेकर परिवार के सदस्यों ने एतराज जताया. इस बात से दिलीप कुमार इतना नाराज हुआ कि उसके सिर पर खून सवार हो गया. बडनगर थाना प्रभारी बीडीएस तोमर ने बताया कि दिलीप ने तलवार निकालकर पत्नी गंगाबाई पर कई वार किए. इस दौरान बड़ी बेटी नेहा बचाने के लिए आई तो उस पर भी दिलीप तलवार लेकर टूट पड़ा. घर में लड़ाई होते हुए देखकर बेटे योगेंद्र, अभेंद्र और बुलबुल ने शराबी पिता को रोकने की कोशिश की, तो दिलीप ने उन पर भी तलवार हमला कर दिया. इस घटना में नेहा, योगेंद्र, गंगाबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभेंद्र और बुलबुल मौके से भाग निकले. 

आरोपी ने गला रेत कर ली खुदकुशी

इस हत्याकांड को लेकर बडनगर थाना प्रभारी बीडीएस तोमर ने बताया कि आरोपी दिलीप सिंह चौहान ने सबसे पहले पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या की. इस हमले में बीच बचाव के दौरान बुलबुल और उसका भाई अभेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय बड़नगर में दाखिल कराया गया है. इस घटना के बाद दिलीप सिंह ने खुद का गला रेत कर खुदकुशी कर ली. 

पुलिस अधिकारियों का भी दिल पसीज गया

इस घटना की सूचना गांव के कोटवार ने पूलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी दिलीप सिंह ने अपने दोनों छोटे बच्चों पर तलवार से एक के बाद एक की वार किये, जिससे वे घायल हो गये और उनके शरीर से पूरा खून बह गया. आरोपी ने दुर्दांत तरीके से वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. 

ये भी पढ़ें: MP News: धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब पंडोखर सरकार ने कराई लोगों की 'घर वापसी', तीन लोगों का कराया धर्म परिवर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget