एक्सप्लोरर

Ujjain News: शिप्रा नदी में मिलने वाले नालों को तुरंत रोका जाए, दत्त अखाड़ा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Ujjain Saints Protest: लंबे समय से शिप्रा शुद्धीकरण की मांग उठा रहे साधु-संतों ने अब प्रदर्शन की चेतावनी दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि धरातल पर कोई काम नजर नहीं आ रहा है.

Ujjain Saints Protest: उज्जैन में लंबे समय से शिप्रा शुद्धीकरण की मांग उठा रहे साधु-संतों ने अब सड़क पर उतरने का मन बना लिया है. गुरुवार से उज्जैन के दत्त अखाड़ा पर साधु-संतों का धरना प्रदर्शन शुरू होगा. साधु संतों ने अल्टीमेटम दिया है कि अब मांग मंजूर होने तक वे लगातार चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे. संतो की यह मांग है कि शिप्रा नदी में मिलने वाले नालों को तुरंत रोका जाना चाहिए. दरअसल, उज्जैन में उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के शुद्धीकरण की मांग वर्षों से चुनावी मुद्दा बनती आई है, लेकिन धरातल पर कोई काम नजर नहीं आ रहा है. साधु संत भी शिप्रा शुद्धीकरण को लेकर लगातार अपनी ओर से मांग उठाते आए हैं.

बुधवार को उज्जैन के जूना अखाड़ा के साधु-संतों के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई. जूना अखाड़े के महंत आनंद गिरी ने बताया कि साधू संतों ने यह तय किया है कि गुरुवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. यह धरना दत्त अखाड़ा घाट पर शुरू होगा. उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से यह मांग की है कि शिप्रा में मिल रहे नालों को तत्काल रोका जाए. इसके अलावा शिप्रा शुद्धीकरण को लेकर साधु-संतों से भी परामर्श लिया जाए. 

प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

महंत रामदास ने बताया कि सिंहस्थ महापर्व के दौरान भी कई बार शिप्रा शुद्धीकरण को लेकर साधु संत आवाज उठा चुके हैं, मगर आज भी बड़े-बड़े होटलों और रहवासी इलाकों से निकलने वाला गंदा पानी शिप्रा नदी को दूषित कर रहा है. वहीं इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. साधु संतों के प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. हालांकि कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि वे टीकाकरण अभियान के दौरान व्यस्त थे. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि साधु संतों द्वारा किस बात को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें-

CDS Bipin Rawat Dead: शौर्य और साहस का दूसरा नाम जनरल बिपिन रावत का निधन, प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेताओं ने जताया शोक

Gurugram Covid News: गुरुग्राम में कंटेनमेंट जोन को लेकर आई है ये अहम खबर, आप भी जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget