एक्सप्लोरर

MP News: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में महिला वोट बैंक पर AAP की नजर, सिंगरौली की मेयर को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

MP AAP News: भोपाल के दशहरा मैदान पर AAP का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था. इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे.

MP AAP State President: बीते लंबे समय से मध्य प्रदेश में भंग पड़ी आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकारिणी को प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल गया है. सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश का आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक द्वारा महापौर रानी अग्रवाल की नियुक्ति की गई है. 

बता दें, रानी अग्रवाल को यह सौगात बीते दिनों राजधानी भोपाल में आयोजित हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 60 बसें और 100 से अधिक छोटे वाहन (कार) आदि से कार्यकर्ताओं को लाने के उपलक्ष्य में मिली है.

बीते सप्ताह भोपाल के दशहरा मैदान पर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे. राजधानी भोपाल में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने चुनावी शंखनाद किया था. अरविंद केजरीवाल ने मंच से ही संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. राजधानी भोपाल में आयोजित किए गए सम्मेलन ने मध्यप्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस की नींदें उड़ा दी है. 

चंबल-ग्वालियर से आईं थी 55-60 बसें
बता दें, बीते दिनों राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में मप्र के सभी जिलों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आए थे, लेकिन सबसे अधिक कार्यकर्ता केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के गढ़ ग्वालियर चंबल क्षेत्र से आए थे. आयोजन में करीब 60 हजार से अधिक आप कार्यकर्ता शामिल हुए थे. आप नेता व सिंगरोली नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल के नेतृत्व में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से 50 से अधिक बसें व 100 से अधिक छोटी गाडिय़ों से आप कार्यकर्ता पहुंचे थे. 

सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
गौरतलब है कि 14 मार्च आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. सीएम केजरीवाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि आप पार्टी मप्र की सभी 230 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी उतारेगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि लंबे समय से मप्र को तीसरे विकल्प का इंतजार था. प्रदेश की जनता का यह इंतजार खत्म हो गया है. मप्र में आप अब तीसरे विकल्प के रूप में तैयार है. 

निकाय चुनाव में दिखा चुकी ताकत
बता दें आम आदमी पार्टी मप्र में नगरीय निकाय चुनाव, जिला पंचायत, जनपद और सरपंची चुनावी में अपनी ताकत दिखा चुकी है. नगरीय निकाय चुनाव में मप्र में आम आदमी पार्टी का एक महापौर, जबकि 52 पार्षद हैं. इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच चुनाव जीत चुके हैं. आम आदमी पार्टी ने लोकल चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है.

यह भी पढ़ें: MP Siyasi Scan: 17 दिन संघर्ष के बाद फिर MP के मुख्यमंत्री बने थे शिवराज, आज ही के दिन चौथी बार ली थी शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget