एक्सप्लोरर

Sehore: नाबालिग का शव रखकर थाने के सामने प्रदर्शन, पिता का आरोप- रेप के बाद खिलाया जहर

Sehore Rape News: सीहोर में 2 लड़कों का नाबालिग के साथ रेप और सल्फास खिला देने का मामला सामने आया है. मौत के बाद परिजनों ने शव थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज.

MP Rape News: मध्य प्रदेश सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदा खुर्द के ग्रामीणों ने गांव की एक नाबालिग के शव के साथ थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया. नाबालिग के पिता का कहना था कि बीती रात गांव के 2 लड़कों ने उसके साथ रेप किया और उसे जबरन सल्फास खिला दी.

उसका यह भी कहना था कि रात मेें जब वह शिकायत करने थाने पहुंचे तो वहां से पुलिस वालों ने उन्हें डांटकर भगा दिया. वह नाबालिग को उपचार के लिए भोपाल ले गए जहां उसकी मौत हो गई.

समाचार लिखे जाने तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर मौजूद थे. बताया जाता है कि अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदा खुर्द निवासी की 17 साल की पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ बीती रात 11 बजे घर से थोड़ी दूरी पर पानी भरने गई थी.

मामले में बालिका के पिता का कहना है कि रात में उसकी छोटी बेटी लौटकर आई और बताया कि गांव के 2 युवक जगपाल और कान्हा ने उसकी बड़ी बहन को रोक लिया और उसे कहीं ले गए. बालिका के पिता की मानें तो वह आसपास तलाश कर रहे थे तभी वह नाबालिग लौट आई.

उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया

उसकी काफी तबीयत खराब हो रही थी. पिता का कहना है वह मामले की शिकायत करने रात एक बजे अहमदपुर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें डांटकर भगा दिया. फिर वह अपनी बेटी को लेकर भोपाल गए और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. 

बालिका का शव लेकर भोपाल से आए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे. अहमदपुर पुलिस ने उन्हें काफी समझाइश दी, लेकिन ग्रामीण प्रदर्शन पर अड़े रहे. इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को नियंत्रित करने का भी प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक एसडीओपी पूजा शर्मा, अहमदपुर थाना प्रभारी रमनसिंह, श्यामपुर थाना प्रभारी संध्या मिश्रा सहित भारी पुलिस मौके पर मौजूद थी. 

क्या कहना है कांग्रेस अध्यक्ष का?

इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, जितेन्द्र पटवारी ने अपने बयान में कहा कि सीहोर के अहमदपुर में नाबालिग लाड़ली से दो युवकों ने बंधक बनाकर रेप किया, फिर जबरन सल्फास की गोली खिलाकर हत्या भी कर दी. क्या एमपी सीएम देखेगा कि आरोपियों को फांसी देने की मांग और शव को थाने के सामने रखकर जाम भी लगाया गया है.

साथ ही उन्होंने कहा, यह भी है कि एमपी में बेलगाम अपराध अब अत्याचार की हद पार करते जा रहे हैं. किंतु बीजेपी सत्ता पूरी तरह बेफिक्र है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जांच दबाव मुक्त हो और सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई भी हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget