एक्सप्लोरर

MP के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन इलाकों में गरज और चमक के साथ बरसेंगे बादल

MP Weather News: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की संभावना है.

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार (28 सितंबर) को प्रदेश कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य के इन हिस्सों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही हवाएं भी चलने का आशंका जताई जा रही है. 

MP के किन-किन इलाकों के लिए येलो अलर्ट?

वहीं, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के राजगढ़, बुरहानपुर, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

किन-किन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनीमंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

उज्जैन में बारिश से हादसा

बता दें कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार (27 सितंबर) शाम को भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया. यहां महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा स्कूल भवन की दीवार का एक हिस्सा ढहने से एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई. 

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिसके नीचे 4 लोग दब गए. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और मलबे से निकाल कर लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया.

ये भी पढ़ें: नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती कई बच्चों की एकसाथ अचानक बिगड़ी तबीयत, अधिकारियों में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget