एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी में इस दिन से भारी बारिश की संभावना, जानें किस जिले का कितना है तापमान?

MP Weather: मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का दौर थम चुका है लेकिन राज्य में सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

MP Weather Update: इस बार मानसून मध्य प्रदेश पर खासा मेहरबान रहा है. अगस्त महीने के अंत तक ही पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 90 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. महज पौने चार इंच बारिश के साथ ही मध्य प्रदेश  में बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा. इधर मौसम विभाग ने आगामी 3-4 सितंबर से प्रदेश में फिर तेज बारिश की संभावना जताई है.

मध्य प्रदेश में अब तक 33.6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि प्रदेश में बारिश लगभग 37-38 इंच होती है. इधर मौसम विभाग ने 3 दिन बाद प्रदेश में फिर तेज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 3-4 सितंबर से प्रदेश में फिर से तेज बारिश होगी.

एक्टिव हो रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार आज 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है, इसके चलते लो प्रेशर एरिया भी कल 30 अगस्त तक एक्टिव हो जाएगा. इस सिस्टम का असर प्रदेश में 2 दिन बाद दिखने लगेगा और 4 सितंबर से तेज बारिश शुरू हो सकती है.

अभी तेज धूप तपा रही

फिलहाल मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप तपा रही है, जिसकी वजह से तापमान में भी इजाफा देखा जा रहा है. भोपाल में बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह इंदौर में 28.2, ग्वालियर में 32.9, उज्जैन में 29.8, जबलपुर में 31.2, नरसिंहपुर में 35, उमरिया में 34.1 और सबसे ज्यादा रीवा में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश भी हुई. उमरिया में 1 इंच बारिश तो धार, खंडवा, खरगोन और उज्जैन में हल्की बारिश हुई. 

मंडला अब भी सबसे आगे

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश के मामले में मंडला जिला अब भी सबसे आगे हैं. मंडला में अब तक 46.47 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में 45.47 इंच, सीधी में 41.77, श्योपुर 40.96, छिंदवाड़ा 40.38, रायसेन 40.13, नर्मदापुरम 40.04, सागर 39.94, डिंडौरी 39.65 और सिंगरौली में 38.48 इंच बारिश हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में टोल कॉन्ट्रैक्ट की समय-सीमा घटी, नियम तोड़ने पर एक लाख का जुर्माना, हर बूथ पर फास्टैग के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget