एक्सप्लोरर

नकल की पूरी छूट? 300 से 3000 रुपये में मोबाइल देखकर परीक्षा दे रहे छात्रों का वीडियो वायरल

Rewa News: एमपी के रीवा में भोज विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में छात्रों से पैसे लेकर नकल की छूट देने के आरोप लगाए गए हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

MP Cheating In Exam: खबर मध्य प्रदेश के रीवा से है जहां पैसा देकर नकल करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आरोप लगाए गए हैं कि नकल की आजादी देने के लिए छात्रों से 300 से 3000 रुपये वसूले गए है. बदले में उन्हें मोबाइल से परीक्षा में नकल की छूट मिली है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा के दौरान खुलेआम चल रहे नकल को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है. इन दिनों भोज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं संचालित हो रही है और शहर के साथ दूर-दराज के इलाकों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

आरोप लगाए गए हैं कि इन केंद्रों में बच्चों से पैसे लेकर उन्हें खुलेआम नकल की सुविधा दी जा रही है. ऐसे ही एक केंद्र का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परीक्षा केंद्र में बैठे छात्र मोबाइल फोन के जरिए परीक्षा दे रहे हैं.

नकल की छूट के लिए लिए गए रुपये? 
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को कहते हुए सुना जा सकता है कि परीक्षा में नकल के लिए कितने पैसे दिए, जवाब में परीक्षार्थी को कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने नकल करने के लिए अध्यापक को 300 से लेकर 3000 तक दिए हैं. यह मामला कॉलेज नेहरू महाविद्यालय चाकघाट का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो बीए और बीएससी की परीक्षा के दिन की बताई जा रही है, जिसमें छात्रों ने पैसे देकर खुले आम नकल की है. मामले पर अतिरिक्त संचालक शिक्षा राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्रवाई की बात कही है.

जॉइंट डायरेक्टर उच्च शिक्षा राजेंद्र सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है. मैंने रीवा में भोज विश्वविद्यालय का काम दे रहे देख रहे अधिकारी को निर्देशित किया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में जो पैसे के लेनदेन की बात हो रही है उसकी भी जांच की जायेगी.

(रीवा से पंकज की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: एमपी में विवाह स्थल के बाहर पांच साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या, मौसी की शादी में आया था मासूम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget