एक्सप्लोरर

MP News: वर्षों से चली आ रही साधु संतों की मांग होगी पूरी, तैयार हुई शिप्रा शुद्धिकरण की कार्य योजना

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि तीन महत्वपूर्ण कार्य योजना तैयार की गई है. सबसे पहले इंदौर से आने वाले कान्ह नदी के जल को किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाना उचित होगा.

MP News: उज्जैन के मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के शुद्धिकरण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने कार्य योजना बनाना शुरू कर दी है. इसे लेकर भोपाल से तीन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को उज्जैन भेजा जा चुका है. इसके अलावा तीन अलग-अलग योजनाओं के जरिए शिप्रा नदी को शुद्ध करने की कार्य योजना बनाना शुरू कर दी गई है.

संतों ने दिया था धरना
दरअसल उज्जैन में साधु संतों ने शिप्रा नदी के शुद्धीकरण को लेकर दत्त अखाड़ा घाट पर लगातार तीन दिनों तक धरना दिया था. इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और कलेक्टर आशीष सिंह ने शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर कार्य योजना तैयार करने की बात कही थी. इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से साधु संतों को मिलवाने का वादा भी किया गया था, जिसके बाद साधु-संतों ने अपना धरना प्रदर्शन बंद किया. 

सीएम शिवराज के सामने पेश होगी रिपोर्ट 
मध्य प्रदेश सरकार ने साधु-संतों की मांग पर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. जल संसाधन नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त स्तर के अधिकारियों को उज्जैन भेजा गया. इनमें आईएएस अधिकारी मनीष सिंह, एस के मिश्रा शामिल है. उन्होंने उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता और इंदौर के अधिकारियों के साथ कार्य योजना तैयार की है. इस कार्य योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पेश किया जाएगा. इसके बाद धरातल पर योजना को उतारा जाएगा.

इन बिंदुओं पर हुआ मंथन
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि तीन महत्वपूर्ण कार्य योजना तैयार की गई है. सबसे पहले इंदौर से आने वाले कान्ह नदी के जल को किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाना उचित होगा. इसके अलावा कान्ह नदी को डायवर्ट करने की योजना पर मंथन किया गया. इसके अलावा एक स्थाई डैम बनाने और ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की गाड़ी योजना भी तैयार की गई है. 

मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार
भोपाल से आए अधिकारी एक रिपोर्ट तैयार कर दोबारा राजधानी के लिए रवाना हो गए हैं. यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जाएगी. सीएम शिवराज द्वारा तीनों कार्य योजनाओं को देखने के बाद शिप्रा नदी शुद्धिकरण को लेकर हरी झंडी दी जाएगी. इसके बाद सालों से उठ रही शुद्धिकरण की मांग का स्थाई हल निकल पाएगा. 

ये भी पढ़ें

महंत यति नरसिंहानंद गिरी का दावा- 2029 तक देश में गैर हिंदू का प्रधानमंत्री बनना तय, इसे रोकने के लिए...

UP Election: कांग्रेस-बीजेपी नहीं चाहती, हम कराएंगे जाति जनगणना, रायबरेली में बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget