एक्सप्लोरर

UP Election: कांग्रेस-बीजेपी नहीं चाहती, हम कराएंगे जाति जनगणना, रायबरेली में बोले अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे के पाेल खाेलने का काेई भी माैका गंवाना नहीं चाहती.आज कांग्रेस के गढ़ रायबरेली पहुंचे सपा प्रमुख ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

Up Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. शुक्रवार को रायबरेली में लोगों को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथ लिया. अखिलेश यादव ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. सपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी पोल खुलने के डर से जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहते. उन्होंने कहा कि न कांग्रेस और न ही बीजेपी, दोनों में से कोई भी जातिगत जनगणना नहीं चाहता है जबकि समाजवादी पार्टी जाति जनगणना कराना चाहती है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जातिगत जनगणना चाहते हैं. बहुत सारे लोग जाति की जनगणना नहीं चाहते हैं. अखिलेश ने कहा हम ऐलान करते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातिगत जनगणना कराया जाएगा और हर एक जाति को बता दिया जाएगा कि कौन सी जाति आबादी में कितनी है. 

वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सपा प्रमुख ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं.  जब महंगाई दुगनी हो और आमदनी कम हो तो ऐसे में लोगों में खुशी कैसे हो सकती है? बीजेपी ने राज्य की जनता से झूठ बोला है. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक तक सरकार फेंकु थी अब फेंकु से बेंचु सरकार भी यह बन गई है. अखिलेश ने कहा,  ये लोग अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक हैं. जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने सामने से गोली चलाई थी लेकिन इन लोगों ने पीछे से किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी. अब तो जांच में सच्चाई सामने आ गई. जांच में नाम भी आ गया है. हम जानना चाहते हैं कि छोटे-छोटे लोगों पर मुकदमा लगाकर क्यों डरा रहे हों. 

इसे भी पढ़ें :

UP Election 2022: Akhilesh Yadav का एलान, कहा- SP की सरकार बनी तो 3 महीने के भीतर पूरा करेंगे ये काम

UP Election 2022: शिवपाल-अखिलेश के साथ आने पर मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई बोले- एक हो जाओ वर्ना...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget