एक्सप्लोरर

Ujjain Crime News: इंदौर के व्यापारी ने बड़ी डील दिलाने के नाम पर किया युवती से रेप, सूरत के व्यापारियों से मिलवाने के नाम पर ले गया था उज्जैन

MP News : उज्जैन में रेप की एक घटना सामने आई है. शहर के एक होटल में इंदौर के एक कपड़ा व्यपारी ने युवती को बड़ी डील दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है.

Rape in Ujjain: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) के कपड़ा व्यापारी ने रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाली एक युवती के साथ उज्जैन (Ujjain) के एक होटल में रेप किया. आरोपी बड़ी ही चालाकी से युवती को अपने साथ होटल ले गया था. उसे ऐसा झांसा दिया कि वह समझ भी नहीं पाई. हालांकि इस मामले में उज्जैन की नीलगंगा पुलिस (Nelgnanga Police) ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इंदौर में रेडिमेड की दुकान चलाने वाली 22 साल की एक युवती ने नीलगंगा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. नीलगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती को कपड़ा व्यापारी नरेश वालेचा निवासी जूनी इंदौर ने थोक भाव में बड़ी डील कराने का झांसा दिया. आरोपी नरेश वालेचा ने युवती को बताया कि उसके सूरत के कई व्यापारी से अच्छे संबंध हैं. इन व्यापारियों का उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आना जाना लगा रहता है. इसी बहाने से आरोपी नरेश युवती को व्यापारी से मिलाने के का झांसा देकर उज्जैन ले आया.

यहां माधव क्लब रोड पर स्थित एमपी टूरिज्म की होटल में युवती को ले गया. आरोपी नरेश ने बताया कि व्यापारी टूरिज्म की होटल में ठहरे हुए हैं. इसके बाद वह होटल के रूम में ले गया युवती के साथ रेप किया. युवती जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकली. इसके बाद उसने परिवार वालों के साथ नीलगंगा थाने पहुंचकर रेप और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया. नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील के मुताबिक आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का इंदौर में पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है. 

आरोपी ने कहा साल भर में करोड़पति बनवा दूंगा
पुलिस की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी नरेश ने युवती को अपने जाल में फंसाने के लिए कई बड़े लालच भी दिए. आरोपी ने कहा कि वह महंगे कपड़े काफी सस्ते दामों में दिलवा देगा. इस व्यापार में वह साल भर में करोड़पति बनवा देगा. उसने उधारी में भी माल दिलवाने का भरोसा दिलवाया. हालांकि आरोपी के मंसूबे युवती समझ नहीं पाई थी.

यह भी पढ़ें:

Indore News: पेपरलेस बिजली बिल की पहल करेगी इंदौर बिजली विभाग, उपभोक्ताओं को मिलेगी ये छूट

Indore News: निकाय चुनाव की वजह से झंडा-बैनर व्यापारियों के धंधे में आई तेजी, ग्राहकों की लगी भीड़

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget