एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में नशे के खिलाफ जंग शुरू, खुला आधुनिक सुविधाओं से लैस नशामुक्ति केंद्र

इंदौर में नशामुक्ति पुनर्वास एवं सुधार केंद्र जनरेशन केयर फाउंडेशन का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने किया. ऐनेका पद्वति के जरिए नशे की लत को आसानी से दूर करने का दावा किया गया है.

Indore News: इंदौर में युवाओं से लेकर सीनियर सिटीजंस भी नशे के शिकार हैं. कई दफा तो किशोर और बच्चों के बीच नशे की लत देखी गई है. इसके मद्देनजर फॉयनिक्स टॉउनशिप, किलोद हाला,देवास नाका पर नशा मुक्ति, पुर्नवास एवं सुधार केन्द्र जनरेशन केयर फाउंडेशन की शुरुआत की गई है. नशामुक्ति पुनर्वास एवं सुधार केंद्र जनरेशन केयर फाउंडेशन का शुभारंभ मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने किया. जनरेशन केयर फाउंडेशन के संचालक राहुल ने बताया कि ऐनेका पद्वति के जरिये लोगों को नशे से मुक्त कराने का अभियान अब इंदौर लाया गया है. इंदौर में किसी नशेड़ी की लत को आसानी से दूर कराएंगे.

उन्होंने बताया कि किसी भी तरह का नशा लत नहीं बल्कि एक बीमारी है. उसका इलाज विशेषज्ञ, डॉक्टर्स के साथ नशा मुक्ति की टीम से किया जाता है. बता दें कि आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र में सभी जरूरी सुविधायें नशेड़ियों को मिलेगी. जनरेशन केयर फाउंडेशन प्रबंधन की माने तो इंदौर में शुरू किया गया नशा मुक्ति केंद्र कल्पना से परे है. प्रबंधन के मुताबिक आमतौर पर नशा मुक्ति केंद्र का नाम सुनकर लोग घबरा जाते हैं. उनके मन में सवाल पैदा होता है कि मारपीट, गाली गलौच, यातनाएं, घुटन भरा माहौल और गंदगी होती होगी. लेकिन इंदौर में खुला रिहेबिलिटेशन सेंटर दूसरे सेंटर्स से अलग होगा.

यहां नशे से पीड़ित व्यक्ति को मरीज की तरह नहीं बल्कि एक परिवार के सदस्य की तरह रखा जाता है. पीड़ित से किसी भी तरह की मारपीट नहीं की जाती है बल्कि प्यार और अपनेपन की नई परिभाषा सिखाई जाती है. सेंटर पर नशे की लत और बीमारी से परेशान लोगों की या परिवार की अहमियत का अहसास कराया जाता है. पीड़ित के आत्मसम्मान को और मजबूत किया जाता है.  

नशामुक्ति पुनर्वास एवं सुधार केंद्र नशा रोगियों के लिए वरदान
इंदौर में शुरू हुए नशामुक्ति केंद्र पर एक्सपर्ट डॉक्टर्स, डाइटिशियन्स, काउंसिलर्स, योग गुरु और अनुभवी नर्सिंग स्टॉफ मिलकर नशे की बीमारी का इलाज करते हैं. नशा मुक्ति, पुर्नवास एवं सुधार केन्द्र जनरेशन केयर फाउन्डेशन में स्वादिष्ट भोजन के साथ जिम उपकरण, सम्पूर्ण सुरक्षा, प्रशिक्षित कर्मचारी, व्यक्तिगत देखभाल, 24 घंटे गर्म-ठंडा पानी, लॉन्ड्री सुविधा, लाईब्रेरी सुविधा, लिफ्ट सुविधा, हर रूम मे इंटरकॉम सुविधा, व्हील चेयर सुविधा, एम्बुलेंस सुविधा, साप्ताहिक हेल्थ चेकअप, मनोरंजन के लिए इन्डोर व आउटडोर गेमिंग, योगा क्लासेस, मेडिटेशन, डिटौक्सीफिकेशन, बेड, अलमारी, लॉकर सुविधा के अलावा स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था है. फिलहाल, इंदौर में बढ़ती नशाखोरी के बाद खुला पहला रिहेब सेंटर वास्तव में कई परिवारों और नशा रोगियों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है.       

ये भी पढ़ें

West Bengal School Reopening: पश्चिम बंगाल में स्कूलों को खोलने के नए दिशा-निर्देश जारी, पढ़ें पूरी जानकारी

Uttarakhand News: साल 2018 में शहीद हुए सैनिक की पत्नी ज्योति नैनवाल बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget